संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि और ‘एक दिन’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज


बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही जादू होता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। ऐसी ही एक फिल्म ‘एक दिन’ काफी चर्चा में है, जो आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है, क्योंकि इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बीच मेकर्स ने गुरुवार को इसका दूसरा ट्रेलर जारी किया।

ट्रेलर की शुरुआत एक ऑफिस लाइफ से होती है, जहां जुनैद खान का किरदार एक शर्मीले और शांत स्वभाव के युवक का होता है। वह अपने ही ऑफिस में काम करने वाली मीरा, यानी साई पल्लवी को पसंद करता है, लेकिन अपनी फीलिंग्स को जाहिर नहीं कर पाता। उसकी यह झिझक और एकतरफा प्यार कहानी को दिल के करीब बनाती है।

 ट्रेलर में आगे दिखाया गया कि कैसे वह दूर से ही मीरा को देखता है और अपने मन में उसके साथ एक दुनिया बसाता है।

 कहानी में मोड़ तब आता है, जब ऑफिस के काम के सिलसिले में पूरी टीम जापान जाती है। यहीं से ट्रेलर और दिलचस्प हो जाता है। जापान में मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया हो जाता है। इस स्थिति में इंसान कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त खो देता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस हालत में मीरा को सिर्फ जुनैद ही याद रहता है, क्योंकि उन्होंने उसकी जान बचाई थी।

 डॉक्टर जुनैद को बताती है कि एक दिन के लिए उसकी याददाश्त चली गई है, लेकिन जैसे ही मीरा की याददाश्त वापस आएगी, वह यह दिन भूल जाएगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img