guru harkrishan polyclinic delhi mri and ct scan for only 50 rupees at bangla sahib in delhi


Last Updated:

Guru Harkrishan Polyclinic Delhi: महंगाई के दौर में जहां एक MRI स्कैन के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. वहीं दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब ने मानवता की मिसाल पेश की है. यहां स्थित गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में मात्र 50 रुपये में MRI और CT स्कैन की अत्याधुनिक सुविधा दी जा रही है. ₹10 की OPD और मुफ्त दवाइयों के साथ, यह सेवा बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद के लिए खुली है. जानिए कैसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यहां मरीजों को मिल रहा है विश्वस्तरीय और सस्ता इलाज.

दिल्लीः महंगे इलाज और जांचों के बीच राजधानी दिल्ली का गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में स्थित गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में मरीजों को मात्र 50 में MRI और CT स्कैन जैसी महंगी जांचों की सुविधा मिल रही है. जहां निजी लैब्स में इन जांचों के लिए 5000 से 8000 रुपए तक खर्च करना पड़ता है. वहीं यहां यह सुविधा बेहद कम कीमत पर उपलब्ध है. इस सेवा के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य श्रीमान भूपेंद्र सिंह भुल्लर जी ने बताया कि यहां किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता न जाति, न धर्म और न ही अमीर-गरीब यहां सभी के लिए एक ही नियम है पहले आओ, पहले पाओ.

सिर्फ ₹50 में हाई-टेक जांच
गुरु हरकृष्ण पॉलीक्लिनिक में MRI और CT स्कैन के अलावा महिलाओं के लिए मेमोग्राफी, ब्लड टेस्ट और अन्य कई डायग्नोस्टिक सेवाएं भी बेहद कम लागत में उपलब्ध हैं. यह सुविधा उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो महंगे टेस्ट नहीं करा पाते.

10 रुपए की OPD और मुफ्त दवाइयां
यहां OPD का शुल्क सिर्फ 10 रुपए है. मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं. साथ ही अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं समाज सेवा के भाव से यहां देते हैं. जिससे इलाज की गुणवत्ता भी बनी रहती है.

कोविड के समय शुरू हुई सस्ती दवाओं की पहल
COVID-19 के दौरान जब लोगों के पास खाने और दवाइयों के लिए पैसे नहीं थे. तब गुरुद्वारा प्रबंधन ने एक खास मेडिकल स्टोर शुरू किया. यहां दवाइयां उसी कीमत पर मिलती हैं. जिस कीमत पर वे कंपनियों या डिस्ट्रीब्यूटर से आती हैं यानी बिना किसी मुनाफे के.यह अस्पताल 1959 से लोगों की सेवा कर रहा है. पिछले कुछ वर्षों में यहां आधुनिक मशीनें और सुविधाएं जोड़ी गई हैं. जिससे अब यहां एक पूरी तरह सुसज्जित डायग्नोस्टिक सिस्टम मौजूद है.

हर किसी के लिए खुली सेवा
इस पॉलीक्लिनिक की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां इलाज के लिए किसी सिफारिश या पहचान की जरूरत नहीं जो भी मरीज आता है, उसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इलाज मिलता है. रोजाना यहां पर हजारों संख्या में लोग अपनी बीमारी का इलाज कराने आते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img