अमेरिका में डरावना पैटर्न: UFO और परमाणु वैज्ञानिक क्यों हो रहे हैं रहस्यमय ढंग से लापता? तीन साल में 10 मामले


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

अमेरिका में UFO और न्यूक्लियर पावर पर रिसर्च करने वाले 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गायब होने की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है. ट्रंप प्रशासन ने इन घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं. वाशिंगटन एग्जामिनर की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 से अब तक कई बड़े नाम लापता हो चुके हैं. सांसद एरिक बर्लिसन ने एफबीआई से हस्तक्षेप की मांग की है.

Zoom

क्या एलियंस या न्यूक्लियर राज छिपाने के लिए हो रही है वैज्ञानिकों की हत्या? सांसद ने एफबीआई से मांगी मदद. (Photo : Generative AI)

नई दिल्ली: अमेरिका में इस वक्त एक बेहद अजीब और डरावना पैटर्न सामने आ रहा है. पिछले कुछ महीनों में उन वैज्ञानिकों की मौत या गायब होने की खबरें आई हैं, जो UFO (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स) और न्यूक्लियर पावर जैसे संवेदनशील विषयों पर काम कर रहे थे. ट्रंप प्रशासन अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है. वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने साफ किया है कि सरकार इन बढ़ती मौतों और गायब होने वाले वैज्ञानिकों की रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा है कि अगर ये खबरें सही हैं, तो प्रशासन निश्चित रूप से इसकी तह तक जाएगा.

कौन हैं वो वैज्ञानिक जो अचानक गायब हो गए?

लापता होने वाले वैज्ञानिकों की लिस्ट में स्टीवन गार्सिया का नाम सबसे ऊपर है. गार्सिया एक सरकारी कॉन्ट्रैक्टर थे और अल्बुकर्क में कंसास सिटी नेशनल सिक्योरिटी कैंपस में कार्यरत थे. वह 28 अगस्त 2025 को अचानक गायब हो गए. इसके अलावा नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के वैज्ञानिक फ्रैंक मैवाल्ड की भी मौत हो गई, लेकिन उनकी मृत्यु का कोई सार्वजनिक कारण नहीं बताया गया. लॉस अलामोस नेशनल लेबोरेटरी के स्टाफ सदस्य एंथनी चावेज भी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं.

क्या वैज्ञानिकों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है?

साल 2023 में माइकल डेविड हिक्स की मौत ने इस थ्योरी को हवा दी कि अमेरिकी वैज्ञानिकों को निशाना बनाया जा रहा है. हिक्स नासा की JPL लैब में रिसर्च साइंटिस्ट थे और उन्होंने डार्ट प्रोजेक्ट जैसे अहम मिशन पर काम किया था. उनकी 59 साल की उम्र में मौत हुई, लेकिन कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया. इसी कड़ी में जनवरी 2025 में मोनिका रजा भी लापता हो गईं, जो नासा में मटेरियल्स प्रोसेसिंग की डायरेक्टर थीं. इन घटनाओं में एक बात कॉमन है कि ये सभी लोग एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी या न्यूक्लियर रिसर्च से जुड़े थे.

क्या पेंटागन UFO डेटा पर कुछ छिपा रहा है?

इस पूरे विवाद के बीच रिपब्लिकन सांसद एरिक बर्लिसन ने एफबीआई से इस मामले में दखल देने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एडवांस रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों और सैन्य कर्मियों का गायब होना गहरी चिंता का विषय है. वहीं सांसद जैरेड मोस्कोविट्ज़ ने भी एक वीडियो के जरिए पेंटागन से मांग की है कि वह UFO डेटा को लेकर पूरी सच्चाई सामने रखे. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन वैज्ञानिकों के पास ऐसी कोई जानकारी थी जो किसी के लिए खतरा बन सकती थी?

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. दीपक मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों औ…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img