AI की वजह से महंगे हो रहे फोन? ₹10,000 बढ़ी Vivo X300 FE की कीमत, टॉप मॉडल ₹1 लाख के करीब


वीवो ने भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन वीवो X300 FE की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है. कंपनी ने फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत में ₹10,000 का इजाफा किया है. ये स्मार्टफोन इसी साल मई में भारत में लॉन्च हुआ था और उस समय भी इसकी शुरुआती कीमत पिछले मॉडल वीवो X200 FE के मुकाबले काफी ज्यादा थी. अब नई कीमत के बाद इसका टॉप वेरिएंट ₹1 लाख के करीब पहुंच गया है.

वीवो X300 FE का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल लॉन्च के समय ₹79,999 में आया था. अब इसकी कीमत बढ़कर ₹89,999 हो गई है. वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत ₹89,999 से बढ़कर ₹99,999 हो गई है.

यानी कंपनी ने दोनों वेरिएंट को सीधे ₹10,000 महंगा कर दिया है. नई कीमतें वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर अपडेट कर दी गई हैं.

कीमत में इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ वीवो के फोन पर नहीं दिख रहा है. OnePlus, Realme, Oppo और iQOO जैसी कंपनियां भी हाल के समय में अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा चुकी हैं.

क्यों महंगा हो रहे हैं स्मार्टफोन?

स्मार्टफोन की कीमत बढ़ने की एक बड़ी वजह RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत बताई जा रही है. AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने के कारण बड़े डेटा सेंटर में DRAM और हाई-बैंडविड्थ मेमोरी की मांग काफी बढ़ गई है.

मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां AI डेटा सेंटर की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी तरफ भेज रही हैं.

इससे दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए उपलब्ध मेमोरी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और कीमतें बढ़ रही हैं. इसका सीधा असर स्मार्टफोन बनाने की लागत पर पड़ रहा है.

वीवो X300 FE के फीचर्स

वीवो X300 FE में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है.

पावर के लिए फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

₹10,000 की कीमत बढ़ने के बाद वीवो X300 FE पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है. ऐसे में इसे खरीदने वालों के लिए बैंक ऑफर या सेल के दौरान मिलने वाली छूट का इंतजार करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img