दारा में राजनीतिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख थे नजीब
आतिफ नजीब सीरियाई सेना में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं। 2011 में बशर अल-असद के शासन के दौरान वह दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा इकाई के प्रमुख के तौर पर तैनात थे।
बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नजीब उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ असद शासन के दौरान किए गए कथित अपराधों को लेकर न्यायिक कार्रवाई की गई है।




