dry bitter gourd benefits | natural ways to control diabetes | सूखे करेले के फायदे |


Last Updated:

Natural Ways to control Diabetes: उत्तराखंड के बागेश्वर और अन्य पहाड़ी इलाकों में सूखा करेला केवल एक सब्जी नहीं, बल्कि सदियों पुराना एक घरेलू नुस्खा है. आयुर्वेद के गुणों से भरपूर यह सूखा करेला डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता. इसमें मौजूद प्राकृतिक इंसुलिन और फाइबर न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं, बल्कि लिवर को डिटॉक्स करने और वजन घटाने में भी जादू की तरह काम करते हैं. पहाड़ों में आज भी लोग इसे धूप में सुखाकर साल भर के लिए सुरक्षित रखते हैं और खाली पेट इसके पानी का सेवन करते हैं. जानिए कैसे ये हार्ट हेल्थ से लेकर चमकती त्वचा तक, शरीर को अंदर से फौलाद बना सकता है.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सूखा करेला खासतौर पर डायबिटीज मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है. इसमें चारेंटिन और इंसुलिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से सूखे करेले का सेवन करने से शरीर की ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया बेहतर होती है. पहाड़ों में लोग इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीते हैं, जिससे शुगर लेवल संतुलित रहता है. यह प्राकृतिक उपाय लंबे समय तक सुरक्षित तरीके से शुगर कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है, लेकिन दवा लेने वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Makes the digestive system strong

सूखा करेला पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी बेहद उपयोगी है. इसमें मौजूद फाइबर और कड़वे तत्व पेट की सफाई करते हैं, कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में इसे चूर्ण बनाकर गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है, जिससे पाचन क्रिया तेज होती है. यह आंतों को साफ रखता है, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. नियमित सेवन से भूख भी बढ़ती है, पेट हल्का महसूस होता है. जिन लोगों को लंबे समय से पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए सूखा करेला एक सरल और घरेलू उपाय के रूप में काम करता है.

Cleanses the blood and makes the skin glow

सूखा करेला खून को साफ करने में मदद करता है, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. पहाड़ों में लोग इसे त्वचा रोगों और मुंहासों से बचाव के लिए इस्तेमाल करते हैं. खून में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है. इसके नियमित सेवन से फोड़े-फुंसी, एलर्जी और दाग-धब्बों में भी कमी देखी जाती है. प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण यह त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाता है. यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जिन्हें बार-बार स्किन प्रॉब्लम होती है, जो बिना दवाओं के प्राकृतिक तरीके अपनाना चाहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Helpful in increasing immunity

सूखे करेले में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में बदलते मौसम और संक्रमण से बचने के लिए लोग इसका सेवन करते हैं. यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देता है. नियमित सेवन से सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. यह शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में भी मदद करता है. इसलिए इसे प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है.

Detoxifies the liver

सूखा करेला लीवर की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद तत्व लीवर को डिटॉक्स करते हैं, उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं. पहाड़ों में लोग इसे शरीर से गंदगी और विषैले पदार्थों को निकालने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लीवर स्वस्थ रहने से पाचन क्रिया सही रहती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. यह फैटी लीवर जैसी समस्याओं में भी मददगार माना जाता है. नियमित सेवन से लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. प्राकृतिक तरीके से शरीर को साफ रखने के लिए सूखा करेला एक बेहतरीन विकल्प है. पहाड़ों में लोग इसे आज भी इस्तेमाल करते है.

Helpful in weight loss

डॉ. ऐजल पटेल ने लोकल 18 को बताया कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सूखा करेला एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है. पहाड़ी इलाकों में लोग इसे सुबह खाली पेट लेते हैं, जिससे शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. यह भूख को नियंत्रित करता है, ओवरईटिंग से बचाता है.

Keeps the heart healthy

सूखा करेला हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, अच्छे कोलेस्ट्रल को बढ़ाता है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. पहाड़ी क्षेत्रों में इसे प्राकृतिक रूप से हृदय को मजबूत बनाने के लिए उपयोग किया जाता है. यह रक्त संचार को बेहतर करता है, ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी मदद करता है. नियमित सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सकता है. इसलिए इसे दिल के लिए एक नेचुरल टॉनिक भी माना जाता है.

Traditional way of consumption

पहाड़ों में सूखे करेले का उपयोग बेहद सरल और पारंपरिक तरीके से किया जाता है. लोग इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर धूप में सुखा लेते हैं, जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करते हैं. इसका सबसे आम तरीका है, रातभर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को खाली पेट पीना है. इसके अलावा, सूखे करेले का पाउडर बनाकर एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेना भी फायदेमंद माना जाता है. कुछ लोग इसे सब्जी या काढ़े के रूप में भी उपयोग करते हैं. यह सस्ता, आसानी से उपलब्ध और लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाला घरेलू उपाय है, जिसे पहाड़ों में आज भी अपनाया जा रहा है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img