भारतीय स्टेट बैंक, राजनांदगांव की टीम ने वित्तीय सशक्तिकरण और डिजिटल सुरक्षा के महत्त्व पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने बचत और निवेश योजनाओं जैसे सैलरी पैकेज, एसबीआई बचत खाता, सावधि जमा, PPF, सुकन्या समृद्धि योजना तथा NPS के बारे में बताया। SBI YONO ऐप के माध्यम से घर बैठकर निवेश और ऑटो-स्वीप सुविधा की भी जानकारी दी गयी। कम वेतन में भी नियमित बचत और SIP के जरिये भविष्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रखा गया।

साइबर सुरक्षा सत्र में OTP, UPI PIN, लिंक-क्लिक फ्रॉड, फेक कॉल और फिशिंग ईमेल से बचने के उपाय समझाए गए। अधिकारियों ने दोहराया कि “SBI कभी फोन या मैसेज पर OTP या PIN नहीं मांगता” और किसी भी संदिग्ध लेनदेन के लिए 1930 नंबर पर तुरन्त रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।
एसबीआई ब्रांच मैनेजर श्री रजनीश सोनी और असिस्टेंट मैनेजर श्रीमती प्रियंका ने कहा कि जो जवान देश की रक्षा करते हैं, एसबीआई उनके सपनों और बचत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दो दिवंगत जवानों के आश्रितों को बीमा राशि के चेक भी प्रदान किये गए। यह विशिष्ट अनुदान इकाई की सेनानी श्रीमती नेहा पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में दिया गया।
नोडल अधिकारी उप सेनानी श्रीमती सारिका वैद्य, सहायक सेनानी श्री एच.के. टोंडर तथा श्री बी.एल. भोई भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जवानों ने भाग लेकर इस अभियान को बेहद उपयोगी बताया।




