DoT का बड़ा अलर्ट: इन नंबर से आए कॉल तो रहें दूर वरना हो सकता है बड़ा नुकसान


Powered by :

Last Updated:

DoT ने भारत में +91 नंबर दिखाकर आने वाले फर्जी इंटरनेशनल कॉल्स को लेकर चेतावनी जारी की है. ये कॉल साइबर फ्रॉड और कॉलर आईडी स्पूफिंग के जरिए लोगों से OTP, बैंक डिटेल्स और पर्सनल जानकारी चुराने के लिए किए जा रहे हैं. जानें कैसे पहचानें और बचें…

ख़बरें फटाफट

DoT का बड़ा अलर्ट: इन नंबर से आए कॉल तो रहें दूर वरना हो सकता है बड़ा नुकसानZoom

Unknown Calls से OTP मांगा जा रहा? तुरंत हो जाएं अलर्ट

आजकल मोबाइल यूज़र्स के लिए साइबर फ्रॉड एक बड़ी समस्या बन चुका है. इसी बीच डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन (DoT) ने भारत भर के लोगों को एक नए तरह के स्कैम कॉल को लेकर चेतावनी जारी की है. ये स्कैम कॉल दिखने में तो इंटरनेशनल लगती है, लेकिन असल में इसमें +91 नंबर दिखाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है.

आमतौर पर जब कोई सच में इंटरनेशनल कॉल आती है, तो उसमें उस देश का अलग कंट्री कोड दिखाई देता है, जैसे +1 (USA) या +44 (UK).

लेकिन साइबर ठग अब कॉलर आईडी स्पूफिंग तकनीक का इस्तेमाल करके कॉल को +91 नंबर के साथ दिखाते हैं, ताकि यूज़र को लगे कि कॉल किसी सरकारी या भरोसेमंद सोर्स से आई है. DoT ने साफ कहा है कि ये पहला चेतावनी संकेत है और ऐसे कॉल्स पर तुरंत शक करना चाहिए.

स्कैम कॉल कैसे काम करती है?

इस तरह के फ्रॉड कॉल में ठग खुद को बैंक अधिकारी, टेलीकॉम विभाग, कूरियर कंपनी या पुलिस अधिकारी बताकर बात करते हैं. उनका मकसद लोगों में डर या जल्दीबाज़ी पैदा करना होता है, ताकि वे बिना सोचे-समझे अपनी निजी जानकारी शेयर कर दें.

  1. कॉलर खुद को ‘SIM बंद होने वाला है’ जैसी धमकी देता है.
  2. या फिर ‘आपके नाम पर अवैध पार्सल आया है’ जैसी बात कहता है.
  3. कई बार OTP, बैंक डिटेल्स या UPI पिन मांगा जाता है.
  4. कुछ मामलों में फर्जी लिंक भेजकर अकाउंट हैक किया जाता है.
  5. जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी जानकारी शेयर करता है, साइबर ठग उसके बैंक अकाउंट या डिजिटल वॉलेट से पैसे निकाल लेते हैं.

ऐसे कॉल्स से कैसे बचें?

  1. DoT और साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है:
  2. +91 दिखने वाली इंटरनेशनल कॉल्स पर तुरंत भरोसा न करें.
  3. किसी भी अनजान कॉल पर OTP, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड साझा न करें.
  4. संदिग्ध नंबरों को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें.
  5. किसी भी धमकी भरी कॉल से घबराएं नहीं और शांत रहें.
  6. ऐसे मामलों की शिकायत cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर करें.

डिजिटल दुनिया में जैसे-जैसे सुविधाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे साइबर फ्रॉड के तरीके भी बदल रहे हैं. +91 नंबर से आने वाली फर्जी इंटरनेशनल कॉल इसी का एक नया उदाहरण हैं. थोड़ी सी सतर्कता और जागरूकता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. इसलिए हमेशा याद रखें-अनजान कॉल पर भरोसा नहीं, पहले जांच जरूरी है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img