छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डोंगरगढ़ पुलिस ने सट्टा लिखने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जहां पुलिस ने अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखने वाले आरोपी सैय्यद आसिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिंघोला तालाब के पास खैरागढ़ रोड पर सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया।
पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पास से 3 सट्टा-पट्टी, एक डॉट पेन, नगद 850 रुपये और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 10,850 रुपये बताई जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुमन जायसवाल के नेतृत्व में की गई।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा, आरक्षक राम खिलावन, अशोक यादव और मिथिलेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।





