वीकेंड पर यहां जरूर जाएं, 4 एकड़ में बसी तितलियों की रंगीन दुनिया देख खुश हो जाएगा मन, बच्चों के लिए परफेक्ट


Last Updated:

Saharanpur Butterfly Park Tourist Spot: सहारनपुर के कंपनी गार्डन में बना बटरफ्लाई पार्क लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. करीब 4 एकड़ में फैले इस पार्क में तितलियों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है.

Saharanpur Butterfly Park Tourist Spot: सहारनपुर में एक ऐसी जगह भी है, जहां पहुंचते ही लोगों का ध्यान रंग-बिरंगी तितलियों की ओर चला जाता है. शहर के बीचों-बीच बने कंपनी गार्डन में मौजूद यह तितली पार्क लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. सुबह और शाम यहां घूमने आने वाले लोग कुछ समय इस पार्क में बिताते हैं और तितलियों को निहारने के साथ प्रकृति के बीच समय गुजारते हैं.

तितलियों की घटती संख्या और कई प्रजातियों के विलुप्त होने के खतरे को देखते हुए इस पार्क को उनके संरक्षण के उद्देश्य से तैयार किया गया है. नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान यानी कंपनी बाग में तितली पार्क की शुरुआत 26 जनवरी 2020 को हुई थी. उस समय सहारनपुर के तत्कालीन कमिश्नर संजय कुमार ने इसका लोकार्पण किया था. पार्क बनाने का उद्देश्य तितलियों की अलग-अलग प्रजातियों को बढ़ावा देना और उनका संरक्षण करना था.

तितली पार्क उद्यान विभाग के करीब चार एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसे सहारनपुर विकास प्राधिकरण और उद्यान विकास समिति के सहयोग से विकसित किया गया है. पार्क को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां तितलियों के रहने और पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पार्क में करीब 40 प्रजातियों की तितलियों के विकास के लिए उनके जीवनचक्र के अनुसार पौधे लगाए गए हैं. यहां 86 प्रकार के कुल 15,590 होस्ट और नेक्टर पौधों का रोपण कराया गया है. ये पौधे तितलियों के भोजन और उनके जीवनचक्र को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं.

पार्क में आने वाले लोगों को घूमने के साथ तितलियों के जीवनचक्र और उनके संरक्षण के बारे में भी जानकारी मिलती है. यह पार्क लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ जुड़ने का संदेश भी देता है.

तितलियों को पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. हालांकि, पिछले करीब 40 वर्षों में तितलियों की प्रजातियों में करीब 40 फीसदी तक गिरावट बताई जाती है. प्रकृति के साथ बढ़ती छेड़छाड़, प्रदूषण और फसलों में होने वाले दवाओं के छिड़काव का असर भी तितलियों पर पड़ रहा है. तितलियों के संरक्षण के साथ यह पार्क अब लोगों के लिए घूमने की पसंदीदा जगह भी बन रहा है. सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं और रंग-बिरंगी तितलियों को देखने के साथ प्रकृति के बीच समय बिताते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img