डोगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत घुमका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल चुनावी रैली में अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी फुलमती वर्मा एवं कांग्रेस समर्थित पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में निकली रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। रैली में शामिल छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने कहा कि घुमका की जनता , विकास और जनहित की राजनीति के पक्ष में अपना स्पष्ट मत बना चुकी है। चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर पहुंचकर मिले जनसमर्थन, स्नेह और आशीर्वाद ने यह संकेत दे दिया है कि नगर पंचायत घुमका में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों ने पूरे चुनाव अभियान के दौरान जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुना और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं जनता ने भी भरपूर उत्साह के साथ कांग्रेस परिवार का स्वागत कर अपना विश्वास व्यक्त किया है। विष्णु लोधी ने कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के बेहतर भविष्य तथा जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जनता के बीच सक्रिय रही है। यही कारण है कि आज कांग्रेस की रैली में उमड़ा जनसैलाब आगामी परिणामों की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।
उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र की समस्त जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर घुमका के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बने। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे नगर में चुनावी वातावरण कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दिया।
डोंगरगढ-घुमका में कांग्रेस की विशाल चुनावी रैली में उमड़ा जनसैलाब(विष्णु लोधी)
Related articles





