बाल और धूल की सफाई होगी आसान! Dyson के नए Cordless Vacuum Cleaner ने कर ली एंट्री, मिलेगी 70 मिनट की बैटरी


Dyson ने भारत में अपना नया कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर Dyson V16 Piston Animal लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें नया 900W हाईपरडीमियम मोटर दिया है, जो 315AW तक का सक्शन पावर देने में सक्षम है. डाईसन का दावा है कि यह मोटर कंपनी की पिछली जनरेशन के Hyperdymium मोटर के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा पावरफुल है.

नए वैक्यूम क्लीनर में कंपनी ने धूल जमा करने और अलग-अलग तरह के फ्लोर की सफाई को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े हैं.

तीन गुना ज्यादा डस्ट स्टोर करेगा

Dyson V16 पिस्टन अनिमल में नया CleanCompaktor bin दिया गया है. यह वैक्यूम के अंदर जमा होने वाली धूल और कचरे को कंप्रेस करता है. कंपनी के मुताबिक, इस वजह से बिन बिना कंप्रेशन की तुलना में तीन गुना तक ज्यादा कचरा स्टोर कर सकता है.

बिन को खाली करते समय इसकी अंदरूनी सतह खुद को साफ करने के लिए डिजाइन की गई है. इससे धूल और कचरा निकालते वक्त बिन के अंदर कम गंदगी जमा रहने की उम्मीद है.

खुद एडजस्ट होगी सक्शन पावर

वैक्यूम के साथ All Floor Cones Sense cleaner हेड मिलता है. यह अलग-अलग तरह के फ्लोर के बीच बदलाव को पहचान सकता है और उसके हिसाब से सक्शन पावर और ब्रश-बार की स्पीड अपने आप एडजस्ट करता है.

इसमें दो कॉनिकल ब्रश बार दिए गए हैं. Dyson के मुताबिक, इनका डिजाइन लंबे बालों को ब्रश के आसपास उलझने से कम करने में मदद करता है.

HEPA फिल्टर और LED लाइट

Dyson V16 Piston Animal में पांच-स्टेज होल मशीन HEPA फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह 0.1 माइक्रोन तक के 99.99 फीसदी पार्टिकल्स को कैप्चर कर सकता है.

क्लीनर हेड पर LED लाइट भी दी गई है, जो फर्श पर मौजूद ऐसी धूल को दिखाने में मदद करती है, जिसे सामान्य रोशनी में देखना मुश्किल हो सकता है.

कीमत और बैटरी

भारत में Dyson V16 Piston Animal की कीमत 79,900 रुपये रखी गई है. ये Black Copper फिनिश में उपलब्ध है. ग्राहक इसे Dyson की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के स्टोर्स से खरीद सकते हैं. बैटरी की बात करें तो Eco मोड में हार्ड फ्लोर पर यह 70 मिनट तक चल सकता है. हालांकि, असल रनटाइम इस्तेमाल किए जा रहे मोड और क्लीनिंग हेड के आधार पर अलग हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img