Bokaro: शहर की भीड़ से दूर प्रकृति की गोद में है खांजो वॉटरफॉल, मानसून में दिखता है जन्नत सा नजारा


Last Updated:

बोकारो में स्थित खांजो वॉटरफॉल शहर की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून का खूबसूरत ठिकाना है. मानसून में बढ़े जलप्रवाह के साथ यहां छोटे झरने का मनोरम नजारा देखने को मिलता है, जबकि सर्दियों में परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

बोकारोः बोकारो में स्थित खांजो वॉटरफॉल शहर की भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर जिले के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल है. प्राकृतिक खूबसूरती से घिरे इस स्थान पर पर्यटक सुकून के साथ हरियाली, नदी और झरने के मनमोहक नजारे का आनंद ले सकते हैं.

मानसून के दौरान खांजो वॉटरफॉल की खूबसूरती देखते ही बनती है. क्योंकि बारिश के मौसम में नदी का जलप्रवाह बढ़ जाता है और तेज बहता पानी छोटे-से झरने का मनोरम रूप ले लेता है. जिससे इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता दोगुनी हो जाती है. जिस कारण मानसून में यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और घूमने के शौकीन लोगों के लिए खास आकर्षण बन जाता है.

पिकनिक के लिए भी पहुंचते हैं लोग
शहर के शोर-शराबे से दूर होने के कारण खांजो वॉटरफॉल को पिकनिक के लिए पहली पसंद माना जाता है. हर साल आसपास के इलाकों के अलावा दूर-दराज से भी लोग यहां पहुंचते हैं और न्यू ईयर में जमकर पार्टी और मौज मस्ती करते हैं.

वहीं, मानसून के दौरान बारिश के कारण यहां पानी का प्रवाह बढ़ जाता है. इस दौरान आसपास के इलाके काश के फूलों की सफेद चादर से सज जाते हैं. जिससे खांजो वॉटरफॉल और आसपास का प्राकृतिक दृश्य और भी आकर्षक और मनमोहक नजर आता है.

गर्मी और सर्दी के मौसम में जलस्तर कम होने पर कई लोग यहां पानी में उतरकर नहाने और जलक्रीड़ा का आनंद भी लेते हैं. वहीं खांजो वॉटरफॉल केवल पिकनिक और घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है. छठ पूजा के दौरान भी यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

ऐसे पहुंच सकते हैं खांजो वॉटरफॉल
खांजो वॉटरफॉल पहुंचने के लिए पर्यटक जैना मोड़ से फुसरो रोड की ओर होते हुए जरीडीह बस्ती से मुड़कर आगे बढ़ सकते हैं. इस पर्यटन स्थल तक पहुंचने के लिए गूगल मैप लिक कि मदद ले सकते हैं. https://maps.app.goo.gl/nfsdv99NAiTgujht8

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img