पान का पत्ता है सेहत का खजाना! यूरिक एसिड से लेकर पेट की हर समस्या में देता है जबरदस्त राहत


Last Updated:

भारतीय परंपराओं में पान के पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं माना जाता. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, वहीं पान के पत्तों के फायदे एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं.

Zoom

पान के पत्ते का इस्तेमाल.

भारतीय घरों में पान के पत्तों का उपयोग बहुत पुराने समय से होता आ रहा है. धार्मिक अनुष्ठानों और परंपराओं में इसकी खास अहमियत मानी जाती है, लेकिन यह सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं है. पान के पत्ते सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं, जिस वजह से आयुर्वेद में भी इसका जिक्र मिलता है. आज के समय में जब लोग प्राकृतिक चीजों की तरफ फिर से लौट रहे हैं, पान के पत्ते एक असरदार घरेलू उपाय के रूप में सामने आ रहे हैं.

वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, पान के पत्तों में फिनोलिक यौगिक, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सक्रिय तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है. इसके साथ ही इनमें एंटीबैक्टीरियल और सूजन-रोधी गुण भी होते हैं, जो शरीर को संक्रमण और अंदरूनी सूजन से बचाने में सहायक हो सकते हैं.

यूरिक एसिड और पाचन के लिए फायदेमंद
आजकल बढ़ता यूरिक एसिड एक आम समस्या बन चुका है, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत बढ़ जाती है. पान के पत्तों में मौजूद तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे यूरिक एसिड को संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है. इसके अलावा, पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी पान के पत्ते उपयोगी माने जाते हैं. ये लार के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है और गैस, एसिडिटी व कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img