Beauty tips: गर्मी में टैनिंग से हैं परेशान? चेहरे पर घुमा लें ये जादुई टुकड़ा, स्किन की हर प्रॉब्लम होगी छूमंतर!


Last Updated:

Beauty tips: ज्यादातर लोग सोचते हैं कि आइस क्यूब सिर्फ ठंडक देने या ड्रिंक में डालने के काम आता है, लेकिन असल में यह स्किन के लिए एक नेचुरल ब्यूटी टूल है. इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह कई स्किन प्रॉब्लम्स को हल कर सकता है और चेहरे को नेचुरल ग्लो दे सकता है. यह तरीका एक नेचुरल स्पॉट ट्रीटमेंट की तरह काम करता है. (रिपोर्ट: सावन पाटिल/खंडवा)

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और ग्लोइंग नजर आए. इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय में त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.

ऐसे में घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और असरदार विकल्प बनकर सामने आते हैं, जो कम खर्च में बेहतर परिणाम देने में मदद करते हैं.इसी कड़ी में ब्यूटिशियन सुदर्शन सोलंकी एक बेहद आसान और सस्ता नुस्खा बताते हैं, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

news

यह नुस्खा इतना आसान है कि महज ₹2 में आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो मिल सकता है और नियमित इस्तेमाल से चेहरा साफ और चमकदार नजर आने लगता है. दरअसल, इस नुस्खे में बर्फ यानी आइस क्यूब का इस्तेमाल किया जाता है, जो गर्मियों में लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप चाहें तो गुलाब जल और पानी को मिलाकर भी बर्फ जमा सकती हैं, जिससे इसका असर और बेहतर हो जाता है. इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि धूल और गंदगी पूरी तरह हट जाए.

What is the correct way to apply ice to the face

इसके बाद एक छोटा बर्फ का टुकड़ा लें और उसे हल्के-हल्के हाथ से पूरे चेहरे पर घुमाएं. करीब 2 से 3 मिनट तक मसाज करें. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो बर्फ को सीधे लगाने के बजाय कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करें.

गर्मियों में इस उपाय को अपनाने से चेहरे को तुरंत ठंडक मिलती है और त्वचा फ्रेश महसूस करती है. इसके साथ ही स्किन के पोर्स टाइट होते हैं, चेहरा स्मूद नजर आता है और एक्स्ट्रा ऑयल कम होने लगता है. नियमित इस्तेमाल करने पर चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है और त्वचा धीरे-धीरे शीशे जैसी चमकदार दिखने लगती है.

हालांकि, इस नुस्खे को अपनाते समय कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं. बर्फ को ज्यादा देर तक एक ही जगह पर न रखें और दिन में एक बार ही इसका इस्तेमाल करें. हमेशा साफ चेहरे पर ही इसे लगाएं और मसाज के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे.

अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाना चाहती हैं, तो यह आसान घरेलू उपाय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. नियमित रूप से अपनाने पर आपकी त्वचा में निखार आएगा और चेहरा नेचुरल तरीके से दमकने लगेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img