डोंगरगढ़ -राजनांदगांव जिले में नवपदस्थ अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) अनिल भगत के आगमन पर जिला बस एवं मिनी बस आपरेटर संघ द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं लोधी ट्रेवल्स के संचालक विष्णु लोधी ने कहा कि परिवहन विभाग केवल प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। ऐसे में एक संवेदनशील, पारदर्शी एवं जनहितैषी अधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनिल भगत अपने अनुभव, सरल कार्यशैली एवं प्रशासनिक दक्षता के माध्यम से राजनांदगांव जिले में परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं जनोन्मुखी बनाएंगे। विष्णु लोधी ने कहा कि प्रशासन और परिवहन व्यवसायियों के बीच समन्वय जितना मजबूत होगा, आम जनता को उतनी ही बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जिला बस मिनी बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष रईस अहमद शकील , आशीष पांडे , सुरेन्द्र यादव , अशोक जैन , जसविंदर सिंह बल , भावेश अग्रवाल, हरीश जैन, रीखी राम लिल्हारे , ललित लोधी , बाबू सोलंकी , भार्गव लोधी, मोहित वर्मा उपस्थित सभी लोगों ने अनिल भगत का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।





