Last Updated:
सुपरपावर अमेरिका को उंगलियों पर नचाने वाले महाबली असल में वहां के हैं ही नहीं. फोर्ब्स की ने अमेरिका के सबसे कामयाब प्रवासियों की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में ऐसे अरबपतियों का नाम है, जो पैदा कहीं और हुए थे लेकिन आज के वक्त में अमेरिका में उनका ही सिक्का चलता है. इसमें एलन मस्क से लेकर गूगल को फाउंडर तक शामिल हैं, जो कभी जेब में फूटी कौड़ी लेकर अमेरिका आए थे और आज अपनी मेहनत से देश के बड़े-बड़े फैसलों में डिसीजन मेकर की भूमिका निभाते हैं. इस लिस्ट के टॉप 10 पलटन में सिर्फ एक महिला है, जिसने डूबती हुई कंपनी को एआई (AI) की दुनिया का सबसे बड़ा बादशाह बना दिया.
अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (नंबर 1): ऑस्ट्रिया में पैदा हुए अर्नाल्ड ने इस लिस्ट में पहला मुकाम हासिल किया है. एक प्रवासी के रूप में अमेरिका आए अर्नाल्ड ने अपनी गजब की बॉडीबिल्डिंग के दम पर पहले हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो बने. इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और कैलिफोर्निया के गवर्नर बनकर अमेरिका पर राज किया.

एलन मस्क (नंबर 2): दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में शुमार और टेक की दुनिया के बेताज बादशाह एलन मस्क इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. मस्क का दक्षिण अफ्रीका में जन्मे थे और बड़े-बड़े सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका आए थे. आज वो टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक हैं और पूरी दुनिया की टेक्नोलॉजी को कंट्रोल कर रहे हैं.

सर्गेई ब्रिन (नंबर 3): इंटरनेट की दुनिया को बदलने वाले और सर्च इंजन ‘गूगल’ के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है. सर्गेई का जन्म रूस में हुआ था और उनका परिवार एक बेहतर जिंदगी की तलाश में अमेरिका आकर बस गया था. आज उनका बनाया गूगल पूरी दुनिया की उंगलियों को नचा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जेनसेन हुआंग (नंबर 4): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिवोल्यूशन के असली सूत्रधार माने जाने वाले और एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसेन हुआंग इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. जेनसेन का जन्म ताइवान में हुआ था और वो बचपन में ही अमेरिका आ गए थे. आज उनकी कंपनी के बनाए एआई चिप्स की पूरी दुनिया में भारी डिमांड है, जिससे वो टेक मार्केट के किंग बन चुके हैं.

रूपर्ट मर्डोक (नंबर 5): दुनिया के सबसे बड़े मीडिया टायकून माने जाने वाले रूपर्ट मर्डोक ने टॉप 5 में अपनी जगह पक्की की है. मर्डोक मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिका आकर फॉक्स न्यूज, वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क पोस्ट जैसे दिग्गज मीडिया हाउसेस को खड़ा किया. आज अमेरिकी राजनीति और खबरें इन तक सबसे पहले पहुंचती हैं.

पीटर थिएल (नंबर 6): डिजिटल पेमेंट की दुनिया में क्रांति लाने वाली मशहूर कंपनी पेपैल (Paypal) के को-फाउंडर पीटर थिएल इस लिस्ट में छठे नंबर पर काबिज हैं. पीटर का जन्म जर्मनी में हुआ था लेकिन उन्होंने अमेरिका को अपनी कर्मभूमि बनाया. आज वो अमेरिका के सबसे बड़े और प्रभावशाली इनवेस्टर्स में से एक माने जाते हैं, जिनका सिक्का हर जगह चलता है.

थॉमस पीटरफी (नंबर 7): फाइनेंस और शेयर मार्केट की दुनिया के बड़े खिलाड़ी और ‘इंटरएक्टिव ब्रोकर्स’ के फाउंडर थॉमस पीटरफी सातवें नंबर पर हैं. थॉमस का जन्म हंगरी में हुआ था और वो महज 21 साल की उम्र में बिना अंग्रेजी जाने एक खाली जेब लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे थे. आज वो अपनी सूझबूझ के दम पर अमेरिका के बड़े फाइनेंसर्स में गिने जाते हैं.

लीसा सु (नंबर 8): ताइवान में जन्मी लीसा सु इस टॉप 10 लिस्ट की इकलौती महिला हैं, जो महज 3 साल की उम्र में अमेरिका आई थीं. साल 2014 में जब उन्होंने एएमडी कंपनी की कमान संभाली तो लोगों ने कहा था कि ये कंपनी डूब जाएगी लेकिन लीसा ने अपनी ताकत से इसे AI का पावरहाउस बना दिया और खुद अरबपति बन गईं.

व्लाद तेनेव (नंबर 9): अमेरिका के मशहूर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘रॉबिनहुड मार्केट्स’ को चलाने वाले व्लाद तेनेव इस लिस्ट में नौवें स्थान पर चमक रहे हैं. व्लाद का जन्म बुल्गारिया में हुआ था और उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर बैजू भट्ट के साथ मिलकर इस कंपनी को खड़ा किया. इन्होंने अमेरिका के आम लोगों के लिए शेयर मार्केट में इनवेस्ट करना बेहद आसान बना दिया.

वोल्फगैंग पक (नंबर 10): अमेरिका के सबसे अमीर और टॉप 10 प्रवासियों की इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर हैं मशहूर शेफ वोल्फगैंग पक, जो ऑस्ट्रिया में पैदा हुए थे. वोल्फगैंग को अमेरिका में ‘कैलिफोर्निया कुजीन’ का जन्मदाता माना जाता है और उन्होंने वहां के फूड बिजनेस को पूरी तरह बदल दिया. आज वो दुनिया के सबसे कामयाब और अमीर शेफ में से एक हैं.




