America Muslims Ban : Trump Netnyahu | Zohran Mamdani | ‘मुसलमानों को सरकारी पदों पर बैन करो’, अमेरिका में पॉलिटिकल बवंडर, ट्रंप की करीबी ने किया ऐलान


Last Updated:

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ‘युद्ध अपराधी’ बताने पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी बुरी तरह घिर गए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेहद करीबी दक्षिणपंथी नेता लॉरा लूमर ने ममदानी को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए देश के सभी सरकारी और राजनीतिक पदों से मुसलमानों को बैन करने की मांग कर डाली है. लूमर ने दावा किया कि ममदानी जैसे नेताओं के तार हमास और ईरान से जुड़े हो सकते हैं और इसी वजह से उन्हें एफबीआई (FBI) से सुरक्षा क्लीयरेंस नहीं मिला है.

Zoom

ममदानी पर लॉरा लूमर का हमला

वॉशिंगटन: अमेरिका में सरकारी पदों से मुसलमानों को बैन करने की मांग उठने लगी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेहद करीबी मानी जाने वाली नेता लॉरा लूमर ने अपने पोस्ट से पॉलिटिकल बवाल मचा दिया है. उन्होंने न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी को जवाब देते हुए उन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा तक बता दिया है. लॉरा लूमर ने कहा कि कहा कि देश में उनके जैसे नेताओं की वजह से असुरक्षा का माहौल बनता है. ये सारा बवाल ममदानी के एक बयान की वजह से खड़ा हुआ है, जिसमें वो इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बारे में उल्टा-सीधा बोल रहे थे.

अमेरिका में सरकारी पदों से मुसलमानों को बैन करने की उठी मांग

जोहरान ममदानी के बयान के बाद लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए. उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीधे अपील करते हुए कहा कि अमेरिका को तब तक सुरक्षित नहीं बनाया जा सकता, जब तक कि ‘मुस्लिम बैन’ को पूरी तरह से लागू न किया जाए.

लूमर ने लिखा कि इस बार ये बैन सिर्फ कुछ देशों के लोगों के आने-जाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे पूरी तरह से एक ‘मुस्लिम बैन’ की तरह लागू करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में मुसलमानों के चुनाव लड़ने या सरकारी पदों पर बैठने पर पूरी तरह से रोक लगा देनी चाहिए’. लूमर का दावा है कि अगर मुसलमानों को अमेरिकी राजनीति में आने दिया जाएगा तो ममदानी जैसे लोग ही सामने आएंगे, जो ईरान और हमास जैसे कट्टरपंथी समूहों के समर्थन में खड़े दिखाई देते हैं.

‘ममदानी हैं नेशनल सिक्योरिटी रिस्क’: लूमर ने दागे गंभीर आरोप

लॉरा लूमर ने जोहरान ममदानी पर बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि ममदानी के तार हमास और ईरान से जुड़े हो सकते हैं, इसलिए वे न्यूयॉर्क जैसे बड़े और अहम शहर को चलाने के लायक बिल्कुल नहीं हैं.

लूमर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि ममदानी को कभी एफबीआई (FBI) से सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिल सकता. उन्होंने एफबीआई सूत्रों के हवाले से कहा कि एफबीआई के आला अधिकारियों को शक है कि जोहरान ममदानी सीधे तौर पर इस्लामिक चरमपंथी संगठनों के संपर्क में हो सकते हैं. लूमर के मुताबिक, इसी वजह से एफबीआई ने उन्हें सुरक्षा क्लीयरेंस देने से मना कर दिया है और आगे भी कभी क्लीयरेंस नहीं मिलेगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img