Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है. हालांकि, फेस्टिव सेल शुरू होने से पहले ही अमेज़न ने कई प्रोडक्ट्स पर Early Deals का ऐलान कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर 80% तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा.
Amazon Great Indian Festival 2026 के Early Deals में अलग-अलग बजट के स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं. OnePlus N6x बैंक ऑफर के साथ 18,499 रुपये के प्रभावी दाम पर मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 19,999 रुपये बताई गई है.
इसी तरह iQOO Z10 Lite 5G की कीमत बैंक ऑफर के बाद 15,999 रुपये हो गई है, जो 18,999 रुपये की कीमत से कम है. iQOO Neo 10 को बैंक ऑफर के साथ 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. बजट सेगमेंट में Lava Bold N2 12,999 रुपये की कीमत के मुकाबले बैंक ऑफर के बाद 8,729 रुपये में लिस्ट है.
स्मार्टवॉच, और इन प्रोडक्ट्स पर भी डील
स्मार्टफोन के अलावा OnePlus Watch 2R 9,999 रुपये में उपलब्ध है. वहीं, A18 Pro चिप वाला MacBook Neo 13 71,990 रुपये में और Marshall Acton III स्पीकर 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है.
TV, लैपटॉप और कैमरा पर भी ऑफर
Early Deals में स्मार्ट टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल हैं. Samsung 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV 53,900 रुपये में, जबकि TCL 55-इंच QD-Mini LED Google TV 62,990 रुपये में उपलब्ध है. LG का 55-इंच NU87 AI webOS TV 45,990 रुपये में लिस्ट है.
लैपटॉप में Asus Vivobook 15 59,990 रुपये में मिल रहा है. इसमें Intel Core 3 100U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD है. वहीं, Sony Alpha ILCE-6700 कैमरा 1,25,990 रुपये में उपलब्ध है.
फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर भी छूट
होम अप्लायंसेज की बात करें तो सैमसंग 653L AI स्मार्ट फ्रिज 82,990 रुपये और Bosch 8kg फ्रंट लोड वाशिंग मशीन 31,490 रुपये में लिस्ट है. Home & Kitchen कैटेगरी में 60 प्रतिशत तक और Grocery और डेली के सामान पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी.
बैंक और Amazon Pay ऑफर
सेल में चुनिंदा SBI Credit और Debit Cards से खरीदारी करने पर EMI ट्रांजैक्शन समेत 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. Prime मेंबर्स को एक्सट्रा फायदे मिलेंगे.
वहीं अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर प्राइम मेंबर्स को 5 प्रतिशत और नॉन-Prime ग्राहकों को 3 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा. Amazon Pay Later यूजर्स को चुनिंदा खरीदारी पर 10 प्रतिशत कैशबैक और 1,500 रुपये या उससे अधिक के ऑर्डर पर तीन Interest-Free EMI का विकल्प भी मिलेगा.
ये तो अभी अर्ली डील्स हैं इसलिए उम्मीद है कि Amazon Great Indian Festival 2026 की मेन सेल जो 8 अक्टूबर से शुरू होगी, उसमें और भी ऑफर्स और डील देखने को मिलेंगे.




