अदालत में पेश साक्ष्यों के मुताबिक, उसने ‘वैलेंटाइन डे’ से कुछ सप्ताह पहले एरिक को फेंटेनिल मिला सैंडविच खिलाकर जहर देने की कोशिश की थी। सैंडविच खाने के बाद एरिक की तबीयत बिगड़ गई थी लेकिन वह बच गया था।
न्यायाधीश रिचर्ड मराजी ने सजा सुनाते हुए कहा, ‘‘ऐसे अपराध करने वाला व्यक्ति आजाद रहने के लायक नहीं है।’’ संयोग से जिस दिन सजा सुनाई गई, उसी दिन एरिक रिचिन्स का 44वां जन्मदिन होता।
अभियोजकों ने अदालत को बताया कि कूरी करोड़ों डॉलर के कर्ज में डूबी हुई थी और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भविष्य की योजना बना रही थी। उसने अपने पति की जानकारी के बिना कई जीवन बीमा पॉलिसी ली थीं और उसे विश्वास था कि पति की मौत के बाद उसे 40 लाख डॉलर से अधिक की संपत्ति मिल जाएगी।
इस मामले ने पूरे अमेरिका में सनसनी फैला दी थी क्योंकि गिरफ्तारी से पहले कूरी किताब का प्रचार कर रही थी, जिसमें एक बच्चे के पिता की मौत के दुख को दर्शाया गया था।





