US Iran War impact : भूख से तड़प रहे अमेरिकी नागरिक, ईरान की सनक में बिजी हैं ट्रंप, दुनिया के सबसे अमीर देश का ये हाल


Last Updated:

ट्रंप भले ही ईरान पर जीत के दावे करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनके देश के हालात कुछ और बयां कर रहे हैं. हाल ही में अमेरिकी सीनेट ने बताया है कि किस तरह जंग की वजह से पैदा हुए हालातों ने अमेरिकियों को भूखा रहने पर मजबूर कर दिया है. दुनिया के सबसे अमीर देश की सरकार अब अपने नागरिकों को ठीक से खाना तक नहीं खिला पा रही है.

Zoom

ईरान से जंग के बीच भूखे तड़प रहे अमेरिकी नागरिक

वॉशिंगटन: ईरान जंग की सनक में ट्रंप अपने ही देश को भूल गए हैं. महायुद्ध ने दुनिया के सबसे अमीर देश अमेरिका को भी घुटनों पर ला दिया है. आलम यह है कि वहां के आम नागरिक अब दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं. अमेरिकी सीनेट में दिग्गज डेमोक्रेटिक नेता चक शुमर ने ट्रंप की नीतियों की पोल खोलते हुए देश की बदहाली का कच्चा चिट्ठा पेश किया है. उन्होंने बताया कि अमेरिका में महंगाई का ऐसा ‘बम’ फूटा है कि लोग अपना घर चलाने के लिए अब एक वक्त का खाना छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं.

अमेरिकियों की थाली से खाना गायब

शुमर ने ट्रंप को ‘लापरवाह’ बताते हुए कहा है कि उनकी छेड़ी हुई बेवजह जंग ने अमेरिकन फैमिलीज को बदलहाली की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर यहां तक दावा कर दिया कि ट्रंप की ‘वॉर ऑफ च्वाइस’ यानी ‘अपनी पसंद की जंग’ के चक्कर में आज आम अमेरिकी नागरिकों की थाली से खाना तक गायब हो गया है.

चक शुमर ने आरोप लगाया कि एक तरफ युद्ध की वजह से खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन फूड स्टैम्प्स SNAP में कटौती कर रहा है. शुमर ने कहा, ‘कम आय वाले परिवारों के लिए अपने बच्चों का पेट भरना मुश्किल हो गया है’.

Oil Prices पर हाहाकार

AAA (अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन) के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है. पिछले एक महीने में इसमें 34% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ये उछाल सीधे तौर पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से जुड़ा है, जहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है.

‘महंगाई के चक्कर में एक वक्त का खाना छोड़ दिया’

CNN की एक रिपोर्ट ने अमेरिका के घरेलू हालातों की पोल खोल दी है. न्यूयॉर्क की सारा लॉहुन ने बताया कि उन्हें हर महीने ईंधन पर 70 डॉलर यानी करीब 5800 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं. इस खर्च की भरपाई के लिए उन्होंने दोपहर का खाना खाना छोड़ दिया है. फ्लोरिडा में एक महिला ने बताया कि पेट्रोल बचाने के लिए उसने अपने बच्चे को पार्क ले जाना बंद कर दिया है.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

Utkarsha Shrivastava is a seasoned digital journalist specializing in geo-politics, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 10 years of extensive experience in digital media, she has buil…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img