उत्तर प्रदेश:’ शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं का अपमान’, कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस


कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शहीदों की प्रतिमाओं के अपमान से वह बेहद आहत हैं।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला और बाद में पुन: स्थापित प्रतिमाओं के पास पहुंचकर दूध व गंगाजल से उनका ‘‘अभिषेक’’ किया।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोग शहीदों का अपमान कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए शहीद पूजनीय हैं।

इस बीच, महापौर ने कहा कि पुरानी प्रतिमाओं को ही ठीक कर पुनः स्थापित किया गया है जिसके बाद विवाद और गहरा गया है।

लोगों का कहना है कि पहले सामने आए वीडियो में प्रतिमाओं के सिर और धड़ टूटे दिख रहे थे, ऐसे में वही प्रतिमाएं कैसे फिर से लगा दी गईं।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img