घर बैठे पाएं चमकदार चेहरा, ऑयली स्किन के लिए ‘देसी घी’ का यह उपाय करेगा काम, ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया सबकुछ


Last Updated:

Sultanpur News: अगर आप भी अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं और त्वचा को रुखेपन से बचाना चाहते हैं, तो एक खास उपाय आपके चेहरे की सुरक्षा करेंगे. आइए एक्सपर्ट से इस खास उपाय के बारे में जानते हैं.

सुल्तानपुर: वर्तमान समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है. इसके लिए लोग अपनी स्किन को सुरक्षित और संरक्षित रखने का प्रयास करते हैं और न जाने कितने हथकंडे अपनाते हैं. वे सुंदर दिख सकें, इसके लिए महंगी-महंगी क्रीम और लोशन का भी इस्तेमाल करते हैं. इसके बावजूद उनकी त्वचा प्राकृतिक नहीं दिख पाती है, जिससे वह काफी निराश भी हो जाते हैं.

ऐसे में अगर आप के चेहरे पर रुखापन है और आप चाहते हैं कि नेचुरली तरीके से बिना किसी साइड इफेक्ट के इस रुखेपन को हटाया जाए और चेहरे पर ग्लो आ जाए, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय के बारे में, जिसका यदि आप इस्तेमाल कर लेते हैं, तो आपके चेहरा पर ग्लो आ जाएगा.

देसी तरीके से करें ट्रीटमेंट 
ब्यूटीशियन व मेकअप आर्टिस्ट सविता मिश्रा लोकल 18 से बताती हैं कि आप अपने चेहरे पर देसी तरीके से मेकअप का ट्रीटमेंट कर सकती हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले घर पर रखे हुए टमाटर को काट लेना है. कटे हुए टमाटर के टुकड़े पर हल्दी लगाकर चेहरे पर लगभग 5 मिनट तक मसाज करना चाहिए. इसके बाद दूसरे टुकड़े पर नींबू और चीनी डालकर चेहरे पर लगाना चाहिए. इससे चेहरे पर जमी गंदगी साफ हो जाती है.

अपनाएं यह देशी उपाय 
इसके अलावा चेहरे की त्वचा पर यदि रुखापन हटाना है और ग्लो लाना है, तो इसके लिए हमें कुछ देसी उपाय करना चाहिए. इस देसी उपाय में गाय का शुद्ध देसी घी शामिल है. इस देसी घी का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा से रुखापन गायब हो जाता है और कुछ मिनट बाद चेहरे पर ग्लो भी आ जाता है.

इस तरह करें इस्तेमाल
अगर आप भी देसी घी से चेहरे की चर्चा कर को बढ़ाना चाहते हैं, तो उसका इस्तेमाल करने के बारे में जानना जरूरी है. इसके इस्तेमाल के लिए हमें सबसे पहले देसी घी को चेहरे पर अच्छे से मसाज कर लेना चाहिए. चेहरे पर देसी घी लगाने के बाद कम से कम 5 मिनट तक हमें इंतजार करना चाहिए और उसके बाद उसे अच्छे से धुल देना चाहिए.

माना जाता है प्राकृतिक मॉइस्चराइजर
सविता आगे बताती हैं कि गाय का देशी घी त्वचा को नमी देता है और सूखी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है. इसके साथ ही घी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं. इसके अलावा यह झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है.

इन बातों का रखें ध्यान 
वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ये आपके चेहरे को फायदा पहुंचाने की जगह कॉमेडोजेनिक होने के कारण उसे नुकसान पहुंचा सकता है, जैसे इससे आपको पिंपल्स आदि हो सकते हैं. इसलिए ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ही चेहरे पर घी का इस्तेमाल सही रहता है. ये कुछ उपाय आपके चेहरे को प्राकृतिक ग्लो देने में मदद करते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img