PM Modi Ram Lalla tilak: रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्री रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया गया. यह तिलक अभिजीत मुहूर्त में ठीक दोपहर 12 बजे किया गया और करीब 4 मिनट तक चला. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्य तिलक के दर्शन किए. उन्होंने डिजिटल माध्यम से यह दृश्य देखा और भावुक नजर आए. सूर्य तिलक एक खास तकनीक से किया जाता है.इसमें सूर्य की किरणें सीधे भगवान रामलला के माथे पर पड़ती हैं. यह दृश्य बेहद आकर्षक और अद्भुत होता है. इससे पहले भी 2024 में रामलला का सूर्य तिलक किया गया था. अब एक बार फिर रामनवमी पर यह परंपरा निभाई गई. यह आयोजन देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का खास पल बन गया.





