डोंगरगढ़: डोंगरगढ़ पुलिस ने मंदिर मेला देखने आए श्रद्धालुओं से वाद-विवाद करने वाले तीन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
आरोपी हैं – इतवारी गोंड (35), विष्णु गोंड (25), दोनों पथराटोला गाजमर्रा के निवासी, और निकेतन गजभिए (26), कालकापारा वार्ड 10, डोंगरगढ़।

25 मार्च को इनके द्वारा दर्शनों के साथ झगड़ा, हल्ला-गुल्ला और मारपीट की कोशिश की गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश में थाना प्रभारी संतोष जायसवाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शांति भंग करने वालों को धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने चेतावनी दी है – थाना क्षेत्र में गश्त, नाकाबंदी और जांच जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।





