ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी का घर बमबारी में तबाह, तेहरान ने पूछा- क्या वो भी अमेरिका के लिए खतरा था?


ईरान ने पूछा कि क्या कियारोस्तामी का घर भी अमेरिका के लिए कहे जा रहे ‘आने वाले खतरे’ का हिस्सा था?! सच तो यह है कि यह अमेरिका-इजरायल की मनमर्जी की लड़ाई सिर्फ एक देश के खिलाफ नहीं है बल्कि उसकी गहरी जड़ों वाली संस्कृति, सभ्यता और पहचान के खिलाफ है।

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी का घर बमबारी में तबाह, तेहरान ने पूछा- क्या वो भी अमेरिका के लिए खतरा था?

i

user

ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अब ईरानी विदेश मंत्रालय ने तंज कसते हुए सवाल किया है कि क्या वो घर भी अमेरिका के लिए खतरा था?

सोमवार रात अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने ईरान के शिराज जिले पर कई बम बरसाए थे। इनमें से एक ‘टेस्ट ऑफ चेरी’ और ‘सर्टिफाइड कॉपी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले दिवंगत निर्देशक अब्बास कियारोस्तामी के घर पर गिरा था। इसके बाद उनके बेटे ने एक्स पर लिखा कि रात की बमबारी में शिराज को निशाना बनाया गया। वहां मेरी मां और मेरे पिता दोनों के घर हैं। पिछली रात, मेरी मां ने फोन किया। कांपती और टूटी हुई आवाज में मुझे अपनी सलामती की खबर दी, लेकिन मंगलवार सुबह मुझे पता चला कि मेरे पिता के घर को नुकसान पहुंचा है।”

इस हमले पर ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक्स पर लिखा, “क्या कियारोस्तामी का घर भी अमेरिका के लिए कहे जा रहे ‘आने वाले खतरे’ का हिस्सा था?! सच तो यह है कि यह अमेरिका-इजरायल की मनमर्जी की लड़ाई सिर्फ एक देश के खिलाफ नहीं है बल्कि उसकी गहरी जड़ों वाली संस्कृति, सभ्यता और पहचान के खिलाफ है।”

अब्बास कियारोस्तामी, जिनकी 2016 में मौत हो गई थी, ईरान के सबसे मशहूर निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने 1997 में ‘टेस्ट ऑफ चेरी’ के लिए कान्स फिल्म समारोह में पाल्मे डी’ओर जीता। उनके अंतर्राष्ट्रीय काम में जूलियट बिनोचे अभिनीत 2010 का फ्रेंच ड्रामा ‘सर्टिफाइड कॉपी’ शामिल है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को दावा किया था कि लड़ाई खत्म करने के लिए ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत जारी है, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने इसे गलत बताया था। इसके बाद मंगलवार को भी हमले जारी रहे, जिसमें ईरान ने इजरायल और इराक में सेमी-ऑटोनॉमस कुर्द इलाके को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। फारस की खाड़ी के देशों ने भी मंगलवार को और ड्रोन और मिसाइल लॉन्च की खबर दी। इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से उसने ईरान के खिलाफ 3,000 से ज्यादा हमले किए हैं।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img