Last Updated:
Drink for Sugar Control : हम सब जानते हैं कि डायबिटीज बेहद साइलेंट किलर बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला बना देती है. डायबिटीज बीमारी जीवन भर शरीर में रहती है लेकिन खान-पान पर ध्यान दिया जाए तो यह जिंदगी भर कंट्रोल रहती है और कभी दुख नहीं देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय कई मसालों में शुगर कंट्रोल करने का फॉर्मूला है. मेथी और जीरा दोनों शुगर कंट्रोल करने में माहिर है लेकिन बेस्ट कौन सा होता है. आइए जानते हैं.
भारत में 10 करोड़ लोग डायबिटीज के शिकार हैं. लेकिन आने वाला और भी ज्यादा भयावह है क्योंकि 2030 तक भारत में 15 करोड़ लोग शुगर की बीमारी से पीड़ित होने वाला है. यही कारण है कि भारत को डायबिटीज कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाता है. डायबिटीज के लिए कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं लेकिन मुख्य रूप से खान-पान और शिथिल जीवनशैली जिम्मेदार है. आधुनिकता के कारण आजकल ज्यादातर लोग चेयर पर बैठने वाले काम करते हैं जिसकी वजह से शरीर में हरकत नहीं हो पाती है और शरीर शिथिल होने लगता है. डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसमें शुरुआत में कुछ भी पता नहीं चलता है. इसलिए अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें डायबिटीज की बीमारी है.

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए कई लोग अलग-अलग घरेलू उपाय अपनाते हैं. खासकर भारतीय खाने में मिलने वाला जीरा और मेथी का इस्तेमाल करते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक सेहत के लिए ये दोनों बहुत अच्छा माना जाता है. इन्हें पानी में भिगोकर पीने से न सिर्फ इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है, बल्कि पाचन भी बेहतर होता है. लेकिन, ब्लड शुगर जल्दी कम करने में जीरा पानी अच्छा है या मेथी पानी, इसको लेकर कई लोगों को सवाल है.

एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शुगर मरीजों के लिए मेथी और जीरा दोनों बेहतरीन होते हैं. मेथी और जीरे का पानी शुगर मरीजों के लिए पावरहाउस माना जाता है. मेथी में प्रचुर मात्रा में फाइबर और गैलेक्टोमैनन कंपाउड होता है, जो खून में शुगर को नियंत्रित करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है. वहीं जीरा में थायमोल कंपाउड होता है जो जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित कर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. ये दोनों मसाले शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकाल कर चर्बी घटाने में मदद करता है. साथ ही पाचन में सुधार करता है. इससे कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मुताबिक मेथी और जीरा शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मेथी पानी – ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी बहुत अच्छा है. इसमें फाइबर होता है, जो खाने में मौजूद शुगर को धीरे-धीरे शरीर में अब्सॉर्ब होने में मदद करता है. इससे ब्लड में ग्लूकोज लेवल अचानक बढ़ता नहीं है. एक चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर, सुबह उस पानी को पीना और दानों को चबा कर खाना इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाता है. ये खासकर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

जीरा पानी – पाचन और वजन कंट्रोल: जीरा पानी सिर्फ पाचन में मदद नहीं करता, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी ठीक रखने में मदद करता है. जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में होने वाली सूजन को कम करते हैं और सेल्स को हेल्दी रखते हैं. ये वजन कम करने और खराब फैट को कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है. वजन कम होने से इंसुलिन की एक्टिविटी बेहतर होती है और शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. सुबह उठकर गुनगुना जीरा पानी पीने से पूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे.

क्या चुनना चाहिए? अगर आप ब्लड शुगर को सीधे और जल्दी कम करना चाहते हैं तो मेथी पानी सबसे अच्छा है. लेकिन जिन लोगों को पाचन की समस्या है या वजन कम करना चाहते हैं, वे जीरा पानी चुन सकते हैं. अपने शरीर के हिसाब से, डॉक्टर की सलाह लेकर दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. सिर्फ इस पानी पर निर्भर न रहें, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी खाना भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है.





