शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में करता है मदद, फाइबर, विटामिन से होता है भरपूर, गर्मियों में पाया जाता है ये फल


Last Updated:

शहतूत में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. यह कब्ज की समस्या में राहत देता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकते हैं.नियमित सेवन से हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.

शहतूत स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है. काले, लाल या बैंगनी रंग का यह छोटा सा फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है. आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शहतूत को कई रोगों में लाभकारी माना गया है. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है.

LOCAL 18

दरअसल रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ स्मिता श्रीवास्तव लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि शहतूत में विटामिन C, विटामिन K, आयरन, पोटैशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है.इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं.

LOCAL 18

स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक शहतूत में आयरन की मात्रा अच्छी होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है.एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह फल लाभकारी माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

शहतूत में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. यह कब्ज की समस्या में राहत देता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकते हैं.नियमित सेवन से हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.

LOCAL 18

विटामिन C से भरपूर शहतूत त्वचा को चमकदार बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. यह शरीर को मौसमी संक्रमण से बचाने में भी सहायक माना जाता है.

LOCAL 18

शहतूत के पत्तों और फल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं.हालांकि, मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img