लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन : वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन,6 प्रतिमाओं का लोकार्पण, समाज ने रखी बड़ी मांगें ।

डोंगरगढ़। अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज द्वारा कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेमरिया, गोछिया, दानी घटोली, भाटकुडेरा, सिंगापुरी एवं कु. दुनिया सहित 6 ग्रामों में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की नवनिर्मित प्रतिमाओं का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्री विजय शर्मा एवं विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले में लोधी समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण की घोषणा की तथा अन्य मांगों पर परीक्षण उपरांत कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गृह मंत्री, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किए साथ ही स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक ने की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 20 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि त्याग, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी केवल लोधी समाज की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की वीरांगना एवं देश की शान हैं, जिनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोधी समाज की ओर से मुख्यमंत्री को प्रदेश स्तरीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें प्रमुख रूप से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बोर्ड के गठन, रायपुर मंडी गेट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण, बजट 2026-27 में राजनांदगांव जिले के ग्राम मुसरा में महाविद्यालय स्थापना एवं उसका नामकरण, तथा रामा टोला स्थित वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के पद सृजन एवं वाणिज्य संकाय के पुनर्जीवन की मांग शामिल है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व विधायक गिरिवर जंघेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश वर्मा, संरक्षक फेरूं राम वर्मा,छत्तीसगढ़ लोधी समाज के महामंत्री कृष्ण कुमार सिगौर, संगठन मंत्री जीवन कौशिक, अंकेक्षक विमल पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिगौर, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री व सभी सर्किल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें एवं युवा उपस्थित रहे।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img