प्रयागराज में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत, 12 लोग घायल


प्रशासन के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज स्थानीय व्यवसायी अंसार अहमद का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में संरचनात्मक लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जिलाधिकारी स्तर पर कराई जा रही है, जबकि पुलिस भी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

प्रयागराज में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत, 12 लोग घायल

i

user

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत तेज धमाके के साथ ढह गई। हादसा छत गिरने से हुआ, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया, ‘‘कोल्ड स्टोरेज ढहने की घटना में अभी तक चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 12 श्रमिक घायल हैं जिनका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल से मलबा हटाकर लोगों की तलाश रही है।

घटना प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित चंदापुर गांव की है, जहां एक निजी कोल्ड स्टोरेज अचानक जोरदार धमाके के बाद धराशायी हो गया। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अब तक 16 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रशासन के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज स्थानीय व्यवसायी अंसार अहमद का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में संरचनात्मक लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जिलाधिकारी स्तर पर कराई जा रही है, जबकि पुलिस भी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि फाफामऊ थाना क्षेत्र में एक ‘कोल्ड स्टोरेज’ आज दोपहर अचानक भर भराकर ढह गया और उससे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है तथा अग्निशमन विभाग की टीम भी सक्रिय है जो गैस रिसाव रोकने की दिशा में काम कर रही है।

हादसे के बाद प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे मलाक हरहर इलाके में लंबा जाम लग गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर यातायात को डायवर्ट किया गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है और राहत कार्य देर शाम तक जारी रहा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मलबे में दबे सभी लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img