₹4,000 से कम में वनप्लस का धमाका! 55dB ANC और 54 घंटे बैटरी वाले बड्स की एंट्री


वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ आता है. अगर आप बजट में अच्छे वायरलेस ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं, तो यह नया डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है.

सबसे पहले बात करें इसकी कीमत की तो वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो  की कीमत भारत में 3,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे 3,799 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसकी बिक्री 23 मार्च से वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप, ऑफलाइन स्टोर्स और अमेज़न, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो चुकी है.

फीचर्स की बात करें तो यह ईयरबड्स 55dB तक ANC सपोर्ट करता है, जिससे आसपास की आवाजें काफी हद तक कम हो जाती हैं. इसमें आपको अलग-अलग ANC मोड्स भी मिलते हैं, जैसे हल्का, मीडियम और मैक्सिमम, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग चुन सकते हैं.

ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर बेस और क्लियर वोकल्स देने में मदद करते हैं. इसके अलावा, यह LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक और Bluetooth 6.0 सपोर्ट करता है, जिससे आपको हाई-क्वालिटी वायरलेस ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है.

मिलता है 6 माइक्रोफोन
कॉलिंग के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो AI-बेस्ड नॉइज रिडक्शन के साथ आते हैं. इससे आपकी आवाज साफ सुनाई देती है, चाहे आप शोर वाली जगह पर ही क्यों न हों. इसके अलावा, इसमें स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है, जो गेमिंग और मूवी देखने के अनुभव को और बेहतर बनाता है.

बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड्स केस के साथ कुल 54 घंटे तक चल सकता है (ANC ऑफ होने पर). वहीं, सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में आपको करीब 5 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है.

इसके अलावा, इसमें नए स्लाइड जेस्चर कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं. साथ ही, टैप जेस्चर से म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा शटर और वॉइस असिस्टेंट भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो  उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला वायरलेस ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img