कांग्रेस का PM से सवाल- पश्चिम एशिया संकट पर कूटनीतिक पहल के लिए ब्रिक्स सम्मेलन को आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे ‘विश्वगुरु’?


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘18वां वार्षिक ब्रिक्स+ शिखर सम्मेलन इस वर्ष के अंत में भारत की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में होगा। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, सऊदी अरब, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात इसके सदस्य हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘स्वयंभू विश्वगुरु’ पश्चिम एशिया में संकट और उसके प्रभावों से निपटने के लिए इस शिखर सम्मेलन को समय से पहले आयोजित करने की राजनयिक पहल क्यों नहीं कर रहे हैं? स्पष्ट रूप से वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नाराज नहीं करना चाहते हैं।’’



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img