Last Updated:
Sign and Symptoms of kidney disease: किडनी शरीर में कई तरह के महत्वपूर्ण काम करती है. कई बार किडनी में कोई समस्या होती है, तो इसके संकेत पेशाब में नजर आते हैं जैसे पेशाब करते समय जलन होना, खून आना आदि. इतना ही नहीं, कम पानी पीने के बाद भी पेशाब बहुत अधिक होने लगे तो यह शरीर का चेतावनी संकेत हो सकता है. विशेषज्ञ के अनुसार, ऐसी स्थिति क्रोनिक किडनी डिजीज होने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.
किडनी खराब होने के संकेत.
Sign and Symptoms of kidney disease: किडनी शरीर की बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है, जो कई महत्वूपूर्ण काम करती है. शरीर में गुर्दे (Kidney) दो होते हैं और ये अपना काम सही से न करें तो आप समझ लीजिए कि इसमें कोई समस्या शुरू हो चुकी है. आपको कई संकेत शरीर में नजर आने लगेंगे. इन संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए तो गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है. किडनी शरीर में खून साफ करती है. शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को पेशाब के जरिए बाहर निकालती है. जब किडनी अपने ये सभी कार्य करना बंद कर देगी तो आपकी किडनी फेल हो जाएगी. ऐसे में शरीर छोटे-छोटे संकेत देना शुरू कर देता है. जब किडनी बीमार होती है, तो शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं. जानिए, किडनी खराब होने के क्या संकेत पहले नजर आते हैं…
किडनी खराब होने के संकेत
– जब किडनी में कोई समस्या शुरू होती है तो बार-बार पेशाब आना हो सकता है. कुछ लोग सोचते हैं कि बार-बार पेशाब आना कोई समस्या नहीं है, ये कॉमन है. लेकिन, जब आप कम पानी पीते हैं, उसके बाद भी अधिक पेशाब आए तो ये चिंता की बात हो सकती है.
-रात में कई बार उठकर पेशाब जाना पड़े, तो यह शरीर का चेतावनी संकेत हो सकता है. विशेषज्ञ के अनुसार, कई बार यह स्थिति क्रोनिक किडनी डिजीज की शुरुआती संकेत हो सकते हैं. यदि आपको भी ये लक्षण कई दिनों से नजर आ रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें.
-कई बार पेशाब करते समय झाग आता है. पेशाब का रंग डार्क लगता है. ये बदलाव भी किडनी की समस्या का संकेत हो सकते हैं. पेशाब में झाग बनने का मतलब ये होता है कि शरीर से प्रोटीन बाहर निकल रहा है. सामान्य स्थिति में किडनी प्रोटीन को शरीर के अंदर ही रखती है. जब किडनी के फिल्टर कमजोर हो जाते हैं तो प्रोटीन पेशाब के साथ बाहर आने लगता है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें.
-किडनी की क्षमता कम होने पर शरीर में सूजन दिखाई देने लगती है. ये सूजन पैरों, टखनों और आंखों के आसपास नजर आ सकती है. ये संकेत हैं कि किडनी शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पा रही है. जब टॉक्सिन तरल पदार्थ शरीर में जमा होने लगे तो सूजन बढ़ जाती है. इससे थकान समझने की गलती न करें. लगातार सूजन होना चिंता की बात हो सकती है.
-किडनी की बीमारी होने पर त्वचा से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं. जब किडनी शरीर से गंदे पदार्थों को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो खून में यूरिया बढ़ जाता है. इसका असर त्वचा पर भी पड़ सकता है. कई लोगों को त्वचा में खुजली, रूखापन या जलन जैसी समस्या होती है.
-कई बार हाई ब्लड प्रेशर होना भी किडनी की समस्या से संबंधित हो सकता है. अगर ब्लड प्रेशर लंबे समय तक कंट्रोल न हो, तो इससे किडनी के फिल्टर को नुकसान पहुंचा सकता है.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें





