असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई है। इस सूची में असम में तृणमूल कांग्रेस के सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार, मांडिया (बारपेटा) सीट से शेरमन अली अहमद, हाजो-सुअलकुची (एससी) सीट से रोजी अहमद (फुनू दास), गुवाहाटी सेंट्रल से अविजीत मजूमदार, चाबुआ-लाहोवाल (डिब्रूगढ़) से इनुस कुमार कंदापन, मरियानी (जोरहाट) से परेश बोरा, करीमगंज नॉर्थ से परिमल रंजन रॉय और करीमगंज साउथ से अजीज अहमद खान (रानू खान) को उम्मीदवार बनाया गया है।





