Donald Trump On Robert Mueller Death: US News Hindi | Donald Trump News- अच्छा हुआ मर गया FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर को ये कैसी श्रद्धांजलि


Last Updated:

Donald Trump NewS: FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर के निधन पर जहां नेताओं ने श्रद्धांजलि दी, वहीं ट्रंप ने कहा ‘अच्छा हुआ मर गया.’ दोनों के बीच 2016 चुनाव जांच को लेकर पुराना विवाद रहा है, जिससे यह बयान चर्चा में आ गया. यह दिखाता है कि ट्रंप के मन में उनके विरोधियों के लिए कितनी कटुता है.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट मुलर की मौत पर कहा कि अच्छा हुआ.

वॉशिंगटन: FBI के पूर्व डायरेक्टर और विशेष वकील रहे रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया है. जहां दुनिया भर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही थी, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सबको चौंका गया. अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का स्तर चर्चा में है. 81 साल की उम्र में रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया. वह लंबे समय से पार्किंसन बीमारी से जूझ रहे थे. उनके परिवार ने शुक्रवार रात उनके निधन की पुष्टि की. मुलर ने अपने करियर में FBI का नेतृत्व किया और 9/11 हमलों के बाद अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट मुलर की मौत पर क्या कहा?

लेकिन उनकी मौत के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने ऐसा बयान दिया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘रॉबर्ट मुलर मर गया. अच्छा हुआ, मैं खुश हूं कि वह मर गया. अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा.’ ट्रंप का यह बयान इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि आमतौर पर किसी बड़े सार्वजनिक अधिकारी के निधन पर राजनीतिक मतभेद भुलाकर सम्मान व्यक्त किया जाता है.

ट्रंप और मुलर में क्या बवाल था?

दरअसल, ट्रंप और मुलर के बीच पुराना टकराव रहा है. 2017 में रॉबर्ट मुलर को विशेष वकील बनाया गया था, ताकि 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच की जा सके. इस जांच में ट्रंप के करीबी कई लोगों पर केस चले, जिससे ट्रंप काफी नाराज रहे. हालांकि मुलर की रिपोर्ट में ट्रंप और रूस के बीच साजिश के सीधे सबूत नहीं मिले, लेकिन इस जांच ने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान राजनीति को हिला कर रख दिया था. ट्रंप ने इसे बार-बार ‘फर्जी जांच’ और ‘होअक्स’ बताया था.

रॉबर्ट मुलर की मौत पर क्या बोले बाकी नेता

रॉबर्ट मुलर का करियर काफी लंबा और प्रभावशाली रहा. वह 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की ओर से FBI डायरेक्टर नियुक्त किए गए थे और 9/11 हमलों के दौरान उन्होंने एजेंसी का नेतृत्व किया. वह अमेरिकी इतिहास के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले FBI डायरेक्टर रहे. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जॉर्ज बुश समेत कई बड़े नेताओं ने मुलर को ‘ईमानदार और समर्पित सार्वजनिक सेवक’ बताते हुए श्रद्धांजलि दी. वहीं डेमोक्रेट नेताओं ने ट्रंप के बयान की कड़ी आलोचना की.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img