रात में सोने से पहले किशमिश का 10 दाना पानी में भिगोंए, सुबह खाली पेट खाएं, पाचन, रक्तचाप, कमजोरी होगी दूर, दिन भर शरीर रहेगा फुर्तीला


Last Updated:

बदलते मौसम में हमें अक्सर खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम अपने खान-पान में सुधार करके इन से बच सकते हैं. जिसमे किशमिश का अहम रोल है. जो हमारे स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करती है. इसको यदि रेगुलर तरीके से खाया जाय तो हमारी शरीर में कई तरह के फायदे हो सकते हैं.

बदलते मौसम में हमें अक्सर खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम अपने खान-पान में सुधार करके इन से बच सकते हैं. जिसमे किशमिश का अहम रोल है. जो हमारे स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करती है. इसको यदि रेगुलर तरीके से खाया जाय तो हमारी शरीर में कई तरह के फायदे हो सकते हैं.

kishmis

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि किशमिश, जो एक तरह का सूखा अंगूर होता है, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभप्रद माना जाता है. इसे खाने से शरीर को एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है क्योंकि किशमिश में नेचुरल शर्करा होती है, जो तुरंत ऊर्जा बढ़ाने का काम करती है.

kishmis

किशमिश प्राकृतिक हमारी शरीर के लिए औषधि का काम करता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. जो स्वतंत्र कणों के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं. जिससे हमारे शरीर का प्रतिरक्षातंत्र मजबूत होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

kishmis

डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम में किशमिश खाने से रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है. किशमिश पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसके अलावा किशमिश खाने से कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं. यदि हम छोटी मात्रा में सेवन करें तो पेट को लंबे समय तक भर रख सकते हैं.

kishmis

किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो शरीर में खून बनाने के लिए आवश्यक होता है. इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है.इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे राइबोफ्लेविन और थायामाइन मौजूद होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा उत्पादन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने का काम करते हैं. किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने का कार्य करते हैं.

kismis

किशमिश खाने का एक सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि यदि आपको तात्कालिक ऊर्जा की आवश्यकता है तो खाने के बाद आपको तुरंत ऊर्जा की अनुभूति होने लगती है. क्योंकि इसमें प्रकृतिक शर्करा होती है जिसकी वजह से यह थकान को दूर कर देता है और दिन भर के लिए आप ऊर्जावान बने रहते हैं.

haddi

किशमिश क्योंकि एनीमिया के लिए भी फायदेमंद होता है, इसके साथ ही यह अपने पोषक तत्वों के वजह से यह लोगों की हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है. इसमें कैल्शियम और बोरान की मात्रा होती है जिसकी वजह से इसका सेवन करने वाले लोगों की हड्डियां मजबूत होती हैं.

blood pressure

यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको भिगोया हुआ किशमिश का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए क्योंकि इसमें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है. पोटेशियम की अच्छी मात्रा होने के कारण या रक्त दबाव को नियंत्रित करता है जिससे ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी लाभ मिलताहै.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img