Botox Side Effects: Lisa Kudrow का बुरा अनुभव, ब्यूटी ट्रीटमेंट से पहले जानें


Last Updated:

Botox Side Effects: फ्रेंड्स में फीबी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कुड्रो ने 62 साल की उम्र में बोटॉक्स का काला सच बताया है. यदि आप भी इस ब्यूटी ट्रीटमेंट को कराने के बारे में सोच रहे हैं, या ये आपको बहुत ही फायेदमंद और असरदार लगता है तो इसका साइड इफेक्ट जान लें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Side Effects Of Botox: हॉलीवुड सीरीज फ्रेंड्स से फेमस हुई एक्ट्रेस लिसा कुड्रो इन दिनों अपनी खूबसूरती से ज्यादा अपने एक फैसले को लेकर चर्चा में हैं. 62 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसे जानकर आप ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. वैसे तो बॉटोक्स लंबे समय तक यंग दिखने के लिए चेहरे की झुर्रियों और महीन रेखाओं से छुटकारा पाने के लिए करवाया जाता है.

लेकिन लिसा ने हाल ही में इंटरनेशनल मीडिया को बताया कि उन्होंने एंटी-रिंकल ट्रीटमेंट यानी बोटॉक्स ट्राय किया था, लेकिन इसका असर वैसा नहीं रहा जैसा उन्होंने सोचा था. उन्होंने कहा कि बोटॉक्स लेने के बाद उनकी आंखों में जलन और सूजन (इन्फ्लेमेशन) होने लगी. इतना ही नहीं, उनके माथे पर अजीब सा पैटर्न भी दिखने लगा. इस अनुभव के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि अब शायद वह दोबारा बोटॉक्स नहीं लेंगी.

60 के बाद करवाया बोटॉक्स
दिलचस्प बात यह है कि लिसा ने बोटॉक्स का इस्तेमाल काफी देर से, यानी अपने 60वें जन्मदिन के बाद शुरू किया था. उन्होंने यह भी माना कि बढ़ती उम्र को लेकर उन्हें डर लगता है. उन्हें लगता है कि एक दिन वह अपनी दादी की तरह दिखने लगेंगी, लेकिन इसके बावजूद वह उम्र के साथ आने वाले नए किरदार निभाने को लेकर उत्साहित हैं.

ब्यूटी ट्रीटमेंट सोच समझकर लें
लिसा का नजरिया ब्यूटी ट्रीटमेंट को लेकर काफी बैलेस्ड है. वह मानती हैं कि हर किसी को अपनी पसंद का फैसला करने का हक है. उन्होंने कहा कि कई लोग कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट से बहुत अच्छे दिखते हैं, लेकिन उन्हें खुद डर लगता है कि अगर कुछ गलत हो गया या सही से ठीक नहीं हुआ, तो उनका लुक पहले से ज्यादा खराब हो सकता है.

16 साल की उम्र में करवाई थी नाक की सर्जरी
यह पहली बार नहीं है जब लिसा ने किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लिया हो. उन्होंने 16 साल की उम्र में नाक की सर्जरी (राइनोप्लास्टी) करवाई थी, जिसे वह अपनी जिंदगी बदलने वाला फैसला मानती हैं. उनके अनुसार, इस सर्जरी के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था और वह खुद को पहले से बेहतर महसूस करने लगी थीं. लेकिन 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह अब और कॉस्मेटिक सर्जरी कराने से बचना चाहती हैं. उनका मानना है कि हर ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी नहीं है, खासकर तब जब उसमें जोखिम भी शामिल हो.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img