गुलमर्ग जाने से पहले जान लें ये सीक्रेट जगहें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका ट्रिप!


Last Updated:

अगर आप जम्मू-कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गुलमर्ग आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां की बर्फीली वादियां, खूबसूरत झीलें और एडवेंचर एक्टिविटीज आपका ट्रिप यादगार बना देती हैं. सही जगहों को एक्सप्लोर करके आप अपने गुलमर्ग सफर का पूरा मजा ले सकते हैं.

Zoom

गुलमर्ग घूमने जाएं तो खिलनमर्ग घाटी जरूर जाएं.

Best Travel Destination of Gulmarg: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और इस बार किसी खास जगह की तलाश में हैं, तो जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग आपके लिए एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. कश्मीर को यूं ही “धरती का स्वर्ग” नहीं कहा जाता, और गुलमर्ग इसकी खूबसूरती का सबसे शानदार उदाहरण है. बर्फ से ढकी पहाड़ियां, हरे-भरे घास के मैदान और ठंडी वादियां यहां आने वाले हर सैलानी का दिल जीत लेती हैं. खास बात यह है कि गुलमर्ग हर मौसम में अलग-अलग रूप में नजर आता है. सर्दियों में सफेद बर्फ की चादर और गर्मियों में हरे कालीन जैसी वादियां.

गुलमर्ग घूमने जाएं तो खिलनमर्ग घाटी जरूर जाएं, जिसे यहां की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है. यह घाटी गुलमर्ग से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां तक ट्रेकिंग या पोनी राइड के जरिए पहुंचा जा सकता है. खिलनमर्ग से आपको नंगा पर्वत और कुन जैसी ऊंची चोटियों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है. यहां की ढलानों पर घूमना और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना आपके सफर को यादगार बना देता है. खासकर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

इसके अलावा अलपत्थर झील भी गुलमर्ग की एक बेहद खास और शांत जगह है. यह झील अफरवाट पहाड़ियों के बीच करीब 4,390 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और साल के ज्यादातर समय जमी रहती है. यहां का नजारा इतना मनमोहक होता है कि हर कोई इसे कैमरे में कैद करना चाहता है. आसपास बर्फ से ढकी चोटियां और साफ नीला आसमान इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. यह जगह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो भीड़-भाड़ से दूर शांति में समय बिताना चाहते हैं.

धार्मिक आस्था रखने वालों के लिए गुलमर्ग का महारानी मंदिर भी खास महत्व रखता है. यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है और इसे मोहिनेश्वर शिवालय के नाम से भी जाना जाता है. यह मंदिर एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है, जिससे यह पूरे गुलमर्ग से दिखाई देता है. यहां पहुंचकर न सिर्फ श्रद्धा का अनुभव होता है, बल्कि चारों ओर फैले खूबसूरत नजारे भी मन को सुकून देते हैं.

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो गुलमर्ग आपको निराश नहीं करेगा. यहां की मशहूर गंडोला राइड दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार राइड्स में से एक मानी जाती है. इस राइड के जरिए आप ऊंचाई से पूरी घाटी का अद्भुत नजारा देख सकते हैं. इसके अलावा सर्दियों में यहां स्कीइंग और आइस स्केटिंग जैसी एक्टिविटीज भी काफी लोकप्रिय हैं. खास बात यह है कि इन एक्टिविटीज का मजा लेने के लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती, जिससे हर तरह के ट्रैवलर यहां एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img