Curry Leaf Salt Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ‘कढ़ी पत्ता नमक’ स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन विकल्प है, जो महज 5 मिनट में तैयार हो जाता है. इसे बनाने के लिए ताजे कढ़ी पत्तों को धोकर सुखा लें और फिर हल्की आंच पर 1-2 मिनट भूनें ताकि नमी खत्म हो जाए. अब इन पत्तों को सेंधा या साधारण नमक, भुना जीरा और काली मिर्च के साथ मिक्सर में बारीक पीस लें. एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित यह मसाला न केवल दही, सलाद, फल और दाल-चावल का स्वाद दोगुना करता है, बल्कि पाचन सुधारने और गैस-अपच से राहत दिलाने में भी मददगार है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह घरेलू मसाला हर साधारण डिश को खास बनाने की क्षमता रखता है.





