इससे पहले ईरान ने शुक्रवार को दुनिया भर के मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को भी अपने जवाबी हमलों के तहत निशाना बनाने की धमकी दी थी, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में और अधिक युद्धपोत और मरीन भेजने की घोषणा की थी।
कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका प्रशासन वास्तव में इस क्षेत्र में सैन्य अभियानों को ‘‘समाप्त करने’’ पर विचार कर रहा है। उनकी यह पोस्ट तेल की कीमतों में और उछाल आने के बाद आयी, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी।
ये विरोधाभासी संदेश ऐसे समय में आए हैं जब युद्ध के समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे।





