Trump On Strait Of Hormuz | ट्रंप ने NATO पर निकाला होर्मुज फेलियर का गुस्सा, ‘कायर-कागजी शेर’ सब कह डाला


Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तीखे तेवरों से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है. ट्रंप ने होर्मुज को लेकर ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया है और ठीकरा नाटो (NATO) देशों पर फोड़ा है. उन्होंने दोस्त देशों को ‘कागजी शेर’ और ‘कायर’ करार देते हुए उन पर जमकर भड़ास निकाली है. ट्रंप का आरोप है कि जब अमेरिका और इजरायल ने परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को घुटनों पर लाने की जंग लड़ी, तब ये देश पीछे हट गए थे.

Zoom

होर्मुज के लिए ट्रंप ने नाटो को सुनाया

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘अमेरिका के बिना नाटो (NATO) एक कागजी शेर है. वे परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे. अब जब वह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, और उनके लिए खतरा भी बहुत कम है, तब वे तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं जो उन्हें चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन वे हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने में मदद नहीं करना चाहते, जो कि एक आसान सैन्य अभियान है और तेल की ऊंची कीमतों का इकलौता कारण है. उनके लिए यह करना बहुत आसान है और जोखिम भी बहुत कम है। कायरता, और हम इसे याद रखेंगे! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप’

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img