इस बीच, अमेरिका में, ‘न्यूक्लियर डिटरेंस एंड केमिकल एंड बायोलॉजिकल डिफेंस’ के असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस, रॉबर्ट कैडलेक ने कहा कि अमेरिका की रणनीति एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है। वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने सांसदों को बताया कि अमेरिका एक ही समय में दो परमाणु संपन्न देशों को रोकने की “अनोखी चुनौती” का सामना कर रहा है।
मिलिट्री लीडर्स ने न्यूक्लियर, मिसाइल और स्पेस डोमेन में चीन और रूस से बढ़ते खतरों को लेकर चेतावनी दी है। कैडलेक ने थिएटर-रेंज न्यूक्लियर ऑप्शन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “एसएलसीएम-एन इसका एक उदाहरण है। यह अपने प्रतिस्पर्धी के साथ लड़ाई को मैनेज करने के लिए जरूरी और अहम टूल है।”





