Last Updated:
Summer Health tips: गर्मी के मौसम में फीट रहने के लिए अभी से तैयारी शुरू करना जरूरी है. मार्च-अप्रैल के महीने में जब मौसम में बदलाव हो रहे होते हैं, तो ऐसे में लोग ज्यादा बीमार होते हैं. लेकिन यही वो टाइम पीरियड होता है, जब आप अपने शरीर को भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी आयुर्वेदिक उपायों को यहां आप जान सकते हैं.
How To Prepare Body For Summer: मार्च और अप्रैल को वसंत ऋतु कहा जाता है. सर्दियों में शरीर में कफ जमा हो जाता है, लेकिन वसंत में यह कफ पिघलने लगता है. इसके कारण इन महीनों में सर्दी-खांसी, आलस, पाचन की कमजोरी और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इस समय खान-पान और दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है.
आयुर्वेद के अनुसार वसंत ऋतु में सुबह जल्दी उठना और व्यायाम करना बहुत फायदेमंद होता है. सही दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है और मौसम से होने वाली बीमारियों से बचाव होता है. इस मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जो कफ को कम करें. कड़वे और कसैले स्वाद वाली चीजें खास तौर पर लाभदायक मानी जाती हैं. कहा जाता है कि वसंत में इस तरह का भोजन करने से पूरे साल स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
इन चीजों का करें सेवन
अपने आहार में नीम के पत्ते, पुराना गेहूं, मूंग दाल और जौ शामिल कर सकते हैं. पानी उबालकर पीना भी बेहतर होता है, क्योंकि इस मौसम में मच्छर और बीमारियां बढ़ सकती हैं. कुछ चीजों से परहेज भी जरूरी है. मीठा, खट्टा और नमकीन भोजन कम खाएं. घी और तेल से बनी मीठी चीजों से बचें. वसंत ऋतु में दही न खाने की सलाह दी जाती है, उसकी जगह छाछ पी सकते हैं. छाछ में काला नमक और जीरा मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद होता है और इससे कफ नहीं बढ़ता.
दिन में सोने से करें परहेज
इसके अलावा, दिन में सोने से बचना चाहिए. दिन में सोने से शरीर में कफ बढ़ता है, जिससे आलस और भारीपन महसूस होता है. कोशिश करें दिनभर आप कुछ न कुछ एक्टिविटी करते रहें, इससे नींद नहीं आएगी. अगर आप इन बातों का ध्यान रखें, तो वसंत ऋतु में स्वस्थ रह सकते हैं.
इस बातों का भी रखें ध्यान
सेहतमंद रहने के लिए फीजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी होती है. ऐसे में अपने लिए थोड़ा समय निकालने और कुछ समय हरे घास पर नंगे पाव चहलकदमी करें, या फिर योगा करें. इससे आपको बॉडी के साथ माइंड को भी डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.





