छात्रों के लिए AI टूल्स के साथ Infinix Xpad 30E बजट टैबलेट लॉन्च


इनफिनिक्स ने अपने नए बजट टैबलेट इनफिनिक्स Xpad 30E को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट खासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसमें AI-आधारित लर्निंग टूल्स और 1.2 लाख (120K+) से ज्यादा फ्री एजुकेशनल रिसोर्सेज दिए गए हैं.

इस टैबलेट में 11-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 440 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. स्टोरेज को MicroSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है. टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है.

बैटरी और कैमरा
इनफिनिक्स Xpad 30E में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 5MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए सही है.

AI फीचर्स और स्टडी टूल्स
इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका AI ट्यूटर फीचर है. यह छात्रों को होमवर्क और पढ़ाई में मदद करता है. इसमें फोटो सॉल्विंग, टैप टू आस्क, AI क्रिएशन और AI स्क्रीन रिक्गनिशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी के अनुसार, इसमें 120K+ प्रीमियम कोर्सेज भी शामिल हैं, जो छात्रों की किताबों के अनुसार तैयार किए गए हैं.

कीमत और उपलब्धता-
इनफिनिक्स Xpad 30E की कीमत इंडोनेशिया में IDR 2,394,000 (लगभग ₹13,000) रखी गई है. यह 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है. टैबलेट शॉपी वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसे ड्रीमी पर्पल, फॉरेस्ट ग्रीन और Deep Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

इनफिनिक्स Xpad 30E एक किफायती टैबलेट है, जो खासतौर पर पढ़ाई और ऑनलाइन लर्निंग के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img