आईकू 15R भारत में 24 फरवरी को लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें.


आईकू भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईकू 15R लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कई प्रमुख फीचर्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं. ये फोन आईकू 15 से नीचे पोजिशन किया जाएगा और उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन कीमत ₹50,000 से कम हो.

आईकू 15R को भारत में इस हफ्ते 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. यह इवेंट बेंगलुरु में आयोजित होगा और इसकी लाइवस्ट्रीम आईकू के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकेगी.

कितनी हो सकती है कीमत?
कंपनी के हिंट के मुताबिक, इस फोन की कीमत ₹50,000 से कम होगी. कुछ रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹47,999 बताई जा रही है. हालांकि, अंतिम कीमत लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी.

ये स्मार्टफोन अमेज़न और आईकू इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

डिजाइन और डिस्प्ले
आईकू 15R की मोटाई 7.9mm होगी और इसमें फ्लैट-एज फ्रेम दिया जाएगा. पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो आईकू 15 जैसा दिखता है. यह फोन दो कलर- ट्रायएम्प सिल्वर और डार्क नाइट में आएगा.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जिसमें 1.5K रेजोलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा. कंपनी ने 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी पुष्टि की है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इसने AnTuTu पर 3.5 मिलियन से ज्यादा स्कोर किया है. इसके साथ Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप और 6.5K आईसकोर VC कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा.

यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर चलेगा. कंपनी चार साल के एंड्रॉयड अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700V सेंसर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा. इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं मिलेगा. बैटरी की बात करें तो आईकू 15R में बड़ी 7,600mAh बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img