‘ट्रेड डील’ कहीं ‘ब्लंडर डील’ न साबित हो जाए, इस पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए: डिंपल यादव


डिंपल यादव ने कहा कि किसान कर्ज में डूबा है और 10 वर्षों में 10 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि बड़े कॉरपोरेट का कर्ज माफ किया गया है तो किसान का कर्ज भी पूरी तरह माफ किया जाए।

‘ट्रेड डील’ कहीं ‘ब्लंडर डील’ न साबित हो जाए, इस पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए: डिंपल यादव

i

user

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर लोकसभा में विस्तृत चर्चा का आग्रह किया और कहा कि कहीं यह ‘ट्रेड डील’ ‘ब्लंडर डील’ न साबित हो जाए और भारतीय किसानों को तबाह न कर दे। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए कृषि मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार को दलहन और तिलहन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा सदस्य डिंपल यादव ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत की भूमिका बनाई जा रही है, लेकिन इसके अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। देश की जीडीपी विकास दर छह प्रतिशत है तो किसानों की विकास दर चार प्रतिशत है।’’ उनके मुताबिक, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा आसमान छूने की तरह है।

एसपी नेता ने दावा किया कि किसान कर्ज में डूबा है और 10 वर्षों में 10 लाख किसानों ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा, ‘‘बड़े कॉरपोरेट का कर्ज माफ किया गया है तो किसान का कर्ज भी पूरी तरह माफ किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2014 के चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में जनता से वादा किया था कि स्वामीनाथ आयोग की सिफारिश के अनुसार एमएसपी दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि दलहन और तिलहन के लिए एमएसपी सुनिश्चित करें ताकि किसान आत्मनिर्भर बनें। डिंपल यादव ने कहा, ‘‘सदन में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विस्तार से चर्चा हो क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि यह डील ‘ब्लंडर डील’ साबित हो और किसानों को तबाह कर दे।’’ उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से किसानों को नुकसान होगा।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img