फैंस की हुई चांदी! ₹7,000 तक सस्ता हुआ ऐपल का तगड़ा आईफोन 17 प्रो मैक्स, लिमिटेड है डील, बैंक ऑफर अलर से


अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. ऐपल का लेटेस्ट फ्लैगशिप आईफोन 17 प्रो मैक्स इस समय विजय सेल्स पर खास डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च कीमत ₹1,49,900 थी. विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह फिलहाल ₹1,47,900 में मिल रहा है, यानी ₹2,000 की सीधी छूट मिल रही है.

इसके अलावा, अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो ₹5,000 का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह कुल बचत ₹7,000 तक हो सकती है.

जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. 6 महीने की EMI लगभग ₹23,982 प्रति माह से शुरू होती है.

एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप उसे एक्सचेंज भी कर सकते हैं. यह ऑफर कैशिफाई के साथ मिलकर चलाया जा रहा है. आपके पुराने फोन की कंडीशन के आधार पर अच्छा एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है.

इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी, स्क्रीन प्रोटेक्शन जैसी और सेवाएं भी अडिशनल शुल्क पैसे देकर ली जा सकती हैं.

आईफोन 17 प्रो मैक्स के मेन फीचर्स

  • 6.9-इंच ProMotion डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग (आउटडोर यूज़ के लिए बेहतर)
  • A19 Pro चिपसेट
  • 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक

कैमरा सेटअप

  • फोन में ट्रिपल 48MP Fusion कैमरा सेटअप दिया गया है:
  • 48MP मेन सेंसर
  • 48MP अल्ट्रावाइड
  • 48MP टेलीफोटो (4x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • फोन में Vapour Chamber कूलिंग और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है. यह iOS 26 पर चलता है, जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव देता है.

अगर आप आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि, ऐसे डील्स सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए जल्दी फैसला लेना बेहतर रहेगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img