us tariff on india | trump tariffs india news | टैरिफ पर भारत के लिए ‘नो टेंशन’: ट्रंप ने ट्रेड डील को बताया अटूट, कहा- ‘PM मोदी बेहद स्मार्ट लीडर’, 10 अपडेट


Last Updated:

Trump Taiffs: ‘10% ग्लोबल टैरिफ’ लगाने का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘इंडिया डील’ पूरी तरह सुरक्षित है. उनके मुताबिक, भारत के साथ हुई ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं होगा. कोर्ट द्वार…और पढ़ें

Zoom

टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस (AP)

नई दिल्ली/वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ हुई ट्रेड डील पर कोई आंच नहीं आएगी. राष्ट्रपति ने साफ किया कि भारत के साथ जो शर्तें तय हुई हैं, वे जारी रहेंगी. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘महान और स्मार्ट’ इंसान बताया है. ट्रंप ने अपने टैरिफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए जजों को खूब सुनाया. हालांकि, कोर्ट के फैसले के महज कुछ घंटों बाद ट्रंप ने ‘प्लान-B’ लागू कर दिया है. उन्होंने ‘ट्रेड एक्ट 1974’ के सेक्शन 122 का इस्तेमाल करते हुए 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर करने का ऐलान किया है. यह नया टैक्स उन सभी टैरिफ के ऊपर होगा जो पहले से लागू हैं. ट्रंप ने कहा कि हमारे पास वह करने का अधिकार है जो हम चाहते हैं. यह नया टैरिफ अगले तीन दिनों के भीतर प्रभावी हो सकता है. हालांकि, कानून के मुताबिक इसे बिना संसद की मंजूरी के केवल 150 दिनों के लिए ही लागू किया जा सकता है.

ट्रंप बोले- ‘मोदी से शानदार रिश्ते’, परमाणु युद्ध रोकने का फिर लिया क्रेडिट

भारत को लेकर ट्रंप ने फिर कई बड़े दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि उनका भारत के साथ रिश्ता शानदार है और पीएम मोदी के साथ उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन रही. ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत रूस से तेल ले रहा था और उनकी अपील पर पीछे हट गया. सबसे बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने वाला था जिसे उन्होंने रोका. ट्रंप के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उन्हें 3.5 करोड़ जानें बचाने का श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने सख्त चेतावनी दी थी कि अगर तनाव नहीं रुका तो 200 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाएंगे. इसके बाद दोनों देशों ने शांति का रास्ता चुना.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img