Health Tips: कोलेस्ट्रॉल, शुगर, पाचन और थायराइड होग गायब, जानें हरा धनिया के कई अद्भुत चमत्कार


Last Updated:

Benefits of Green Coriander: आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुभाष कुमार यादव के अनुसार हरा धनिया इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सुपरफूड जैसा है. इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते है. जिससे शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम होता है. यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. इसलिए गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याओं में यह बहुत फायदेमंद है.

हरा धनिया को चटनी, सलाद, दाल या सब्जी के ऊपर डालकर खाना हर किसी को पसंद है. इसकी ताजा पत्तियों का सेवन सबसे अधिक लाभकारी होता है. इसकी हरी पत्तियां भले ही छोटी होती है. लेकिन सेहत के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है. रोजमर्रा के खाने में इसे शामिल करने से शरीर को कई लाभ मिलते है. हरे धनिये में विटामिन A, C और K के साथ-साथ आयरन और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते है.

बलिया के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुभाष कुमार यादव के अनुसार हरा धनिया इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सुपरफूड जैसा है. इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते है. जिससे शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम होता है. यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. इसलिए गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याओं में यह बहुत फायदेमंद है. इसे सही मात्रा में नियमित सेवन करने से भूख भी बढ़ती है और पेट हल्का महसूस होता है.

इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में भी मदद करते है. यह थायराइड के संतुलन में सहायक है और यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है. हरा धनिया आंखों के लिए भी लाभकारी है. इसमें विटामिन A, C और कैरोटीनॉयड पाए जाते है. जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते है.

साथ ही इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो एनीमिया से जूझ रहे लोगों को लाभ पहुंचा सकता है. यह दिल की सेहत के लिए भी उपयोगी है. हरा धनिया शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है, इसलिए शुगर रोगियों के लिए इसके फायदे होते है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img