स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए परफेक्ट है शाओमी पैड 8, मिलती है 3.2K स्क्रीन और Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी


Last Updated:

शाओमी पैड 8 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है. इसमें 11.2-इंच 3.2K 144Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर और 9,200mAh बैटरी मिलती है. जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में…

ख़बरें फटाफट

Zoom

Xiaomo Pad 8.

शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में अपने नए टैबलेट शाओमी पैड 8 लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल की शाओमी पैड 7 का सक्सेसर है और 11.2-इंच LCD डिस्प्ले, पावरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आता है. कंपनी के मुताबिक, ये टैबलेट शाओमी फोकस पेन प्रो और फोकस कीबोर्ड के साथ भी काम करता है, जिससे प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी दोनों बेहतर होती हैं.

कीमत और उपलब्धता- शाओमी पैड 8 की शुरुआती कीमत EUR 449.9 (लगभग ₹48,397) रखी गई है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. टैबलेट टाइटेनियम ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. वहीं शाओमी फोकस पेन प्रो की कीमत EUR 99.99 (लगभग ₹10,756) है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
शाओमी पैड 8 में 11.2-इंच 3.2K (2136×3200 पिक्सल) LCD स्क्रीन मिलती है, जिसमें 345ppi पिक्सल डेंसिटी और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है. डिस्प्ले 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है.

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. यह डिवाइस HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है.

फोटोग्राफी के लिए 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. शाओमी पैड 8 में 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं. टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स मिलते हैं.

शाओमी पैड 8 पावरफुल प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आया है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img